Breaking Newsझारखण्डदेशलाइव न्यूज़

कांग्रेस कार्यालय बरही में ओबीसी मोर्चा का हुआ बैठक

पदमा प्रखंड कॉन्ग्रेस ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बने संतोष यादव

बरही:-  बरही प्रखंड के कांग्रेस कार्यालय बरही में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा का एक बैठक किया गया । जिसकी अध्यक्षता बरही प्रखंड कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार साहू व संचालन कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरजीत नाग वाला मौजूद थे. बैठक में सर्वप्रथम पदमा प्रखंड कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार यादव के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।

तत्पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की ओबीसी संगठन को मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता है। नाग वाला ने आगे कहा की सरकारी जमीन एवं जलीय स्रोत का अतिक्रमण के विरोध में आगामी 11 जुलाई दिन सोमवार से जिला मुख्यालय पर कॉन्ग्रेस ओबीसी मोर्चा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेगी। प्रखंड अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रखंड कांग्रेस ओबीसी मोर्चा का विस्तार कर लिया जाएगा।
जिला सचिव दीपक गुप्ता ने कहा बहुत जल्द ही विधानसभा स्तरीय ओबीसी मोर्चा का भव्य कार्यक्रम किया जाएगा।कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह ने कहा बरही विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का स्वर्णिम इतिहास रहा है जिसे कभी धूमिल नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुरजीत नाग वाला, जिला सचिव दीपक गुप्ता ,विधानसभा युवा अध्यक्ष मनोहर यादव, प्रखंड ओबीसी अध्यक्ष सुनील साहू, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह, पदमा प्रखंड ओबीसी अध्यक्ष संतोष यादव ,पप्पू ठाकुर, फिरदोस खान, राजकुमार दास ,प्रयाग प्रसाद, इमरान खान ,संतोष कुमार इसके साथ अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button