Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

एग्यारकुंड प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा कोषांक में कार्यरत कर्मी को उप मुखिया पति द्वारा गाली गलौज करने की शिकायत।

एग्यारकुंड प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा कोषांक में कार्यरत कर्मी को उप मुखिया पति द्वारा गाली गलौज करने की शिकायत।

एग्यारकुंड प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा कोषांक में कार्यरत कर्मी को उप मुखिया पति द्वारा गाली गलौज करने की शिकायत।

निरसा: मलय गोप 

धनबाद: एगयरकुण्ड:एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में सामाजिक सुरक्षा कोषांक में कार्यरत कर्मी रेणु कुमारी को शिवलीबाड़ी पुरब पंचायत के उप मुखिया पति द्वारा फोन पर गाली गलौज, जान से मार देने की धमकी व अश्लील भाषा का प्रयोग किये जाने की शिकायत भुक्तभोगी द्वारा निरसा थाना में की गई। भुक्तभोगी रेनू कुमारी ने बताया कि शाम 4:30 बजे शिवलीबाड़ी पूरब पंचायत के उप मुखिया सोनी देवी के पति टिंकू साव के द्वारा फोन पर गाली गलौज करने, अश्लील भाषा का प्रयोग करने तथा प्रखंड कार्यालय पहुंचकर जान से मार देने जैसी बातें की गई है। जिससे मैं मानसिक रूप से काफी परेशान हूं। उसके इस बर्ताव के बाद मैं प्रखंड का कार्य हूं नहीं कर पा रहा हूं। इससे सरकारी काम में बाधा उत्पन्न हो रहा है। भुक्तभोगी ने गुहार लगाई है कि आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बता दे कि घटना के बाद जब इसकी सूचना प्रखंड कार्यालय को मिली तब सभी कर्मी निरसा थाना पहुंचकर उप मुखिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। कहा कि अगर जनप्रतिनिधि इस तरह से व्यवहार करेंगे तो प्रखंड कार्यालय में काम करना मुश्किल हो जाएगा। साथ ही साथ सभी ने 1 दिन के लिए पेन डाउन कर दिया।

बता दे कि की सरकार के आदेश होने के बावजूद भी जनप्रतिनिधियों के पति और उसके परिवार के सदस्यों द्वारा अपने आप को जनप्रतिनिधि बता कर मनमानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पर विभाग को सारी जानकारी रहने के बाबजूद कोई कार्रवाई करते नहीं देखा गया है।

Related Articles

Back to top button