Breaking Newsझारखण्डताजा खबरशिक्षा

आरके महिला कॉलेज के साइंस विभाग के रास्ते में नाली के पानी से छात्रा है परेशान जल्द दुरुस्त करवाने का किया मांग

आरके महिला कॉलेज के साइंस विभाग के रास्ते में नाली के पानी से छात्रा है परेशान जल्द दुरुस्त करवाने का किया मांग

आरके महिला कॉलेज के साइंस विभाग के रास्ते में नाली के पानी से छात्रा है परेशान जल्द दुरुस्त करवाने का किया मांग

 

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: न्यू बरगंडा स्थित भारतीय सांख्यिकी संस्थान के पीछे राम कृष्ण महिला महाविद्यालय के साइंस ब्लॉक जाने के लिए छात्रों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मेन रोड से साइंस बिल्डिंग तक पीसीसी का निर्माण नहीं होने के कारण और साइंस ब्लॉक के मुख्य गेट से अध्ययन कक्ष तक पूरे मैदान में बड़ा बड़ा घास उगा हुआ होने के कारण शिक्षकों के साथ साथ बच्चियों को काफी परेशानियां हो रही है। खासकर बरसात के मौसम में बारिश की वजह से साइंस बिल्डिंग का ग्राउंड जलमग्न हो जाता है। वही झाड़ी होने के कारण कई बार साइंस ब्लॉक कैंपस में सांप भी देखने को मिला है। जिसके कारण लड़कियों में एक भय का माहौल बना हुआ रहता है। इस बाबत कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने बताया कि स्टैटिकल के पीछे साइंस बिल्डिंग

संचालित है। मेन रोड से साइंस बिल्डिंग तक सड़क निर्माण नहीं होने के कारण आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में स्टैटिकल द्वारा नई चारदीवारी का निर्माण कराया गया। कार्य के दौरान नालों को तोड़ दिया गया। ऐसे में सारा पानी साइंस ब्लॉक में प्रवेश कर जाता है। जिसके कारण घुटनों तक पानी पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि आसपास झाड़ी होने के कारण असामाजिक तत्व छिपे रहते हैं। जिसके कारण लड़कियों में डर का माहौल बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द मेन रोड से साइंस ब्लॉक तक पीसीसी निर्माण कार्य कराया जाए। वही साइंस ब्लॉक कैंपस में भी ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि घास न हो। लायंस क्लब के अध्यक्ष धर्म प्रकाश ने कहा कि बीमा कर्मचारी संघ संगठन की ओर से साइंस ब्लॉक में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। लेकिन यहां आने के दौरान देखने को मिला कि साइंस ब्लॉक वाली सड़क पूरी तरह से कीचड़ मय है। वहीं पानी निकासी का कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने भी स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द आने जाने के लिए रास्ते का निर्माण कराया जाए। इधर छात्रों का कहना है कि बरसात के मौसम में आने जाने में खासकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जलजमाव के कारण कीचड़ से ड्रेस खराब हो जाते हैं। वही झाड़ी होने के कारण मधुमक्खी और सांप का डेरा बना हुआ रहता है।

Related Articles

Back to top button