Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

आदर्श कॉलेज राजधनवार में 27 वां युवा महोत्सव झूमर का हुआ आगाज

कुलपति सुमन कैथरीन ने की उद्घाटन , छउ नृत्य का हुआ मंचन

आदर्श कॉलेज राजधनवार में 27 वां युवा महोत्सव झूमर का हुआ आगाज

कुलपति सुमन कैथरीन ने की उद्घाटन , छउ नृत्य का हुआ मंचन

विभिन्न कॉलेजों के द्वारा निकाले गए आकर्षक झांकी

राजधनवार (गिरिडीह) मनोज कुमार।

गिरीडीह: गुरुवार को आदर्श कॉलेज राजधनवार में तीन दिवसीय 27 वां अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम आगाज हुआ।

युवा महोत्सव झूमर का उद्घाटन विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति सह उतरी छोटा नागपुर की आयुक्त सुमन कैथरीन किंसपोटा ने दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर बिनोवा भावे विश्वविद्यालय के वित्त सलाहकार सुनील कुमार सिंह, विनोबा भावे के कूलानुशासन पदाधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, आदर्श कॉलेज के प्राचार्य डॉ (प्रो) विमल मिश्रा आदि उपस्थित थे।

आदर्श कॉलेज राजधनवार में पहली बार युवा महोत्सव का आयोजन हो रहा है जिसमें बिनोवा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत सरिया कॉलेज, गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह, आर के महिला कॉलेज गिरिडीह ,संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग, के बी कॉलेज हजारीबाग, पीजी डिपार्टमेंट विनोबा भावे हजारीबाग,वनांचल कॉलेज टंडवा, ग्रिजली कॉलेज , रामगढ़ कॉलेज आदि के सैकड़ो विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिए हैं ।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह झांकी से हुई। झांकी की शुरुआत पुनीत राय स्टेडियम से निकलकर राजा चौक में आकर समाप्त हुआ। इस झांकी में विभिन्न कॉलेजों के द्वारा अलग अलग थीम पर अपनी प्रस्तुति दी। ग्रिजली कॉलेज के द्वारा चंद्रयान पर जबकि आदर्श कॉलेज के द्वारा झारखंड संस्कृति को दर्शाया गया वहीं साइबर सुरक्षा को लेकर सरिया कॉलेज के द्वारा आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। जिसमें साइबर क्राइम को जामताड़ा नरेश के रूप में दर्शाया गया ।

उद्घाटन सत्र के पश्चात मुख्य मंच पर छऊ नृत्य का मंचन किया गया। जो उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

पहले दिन वन एक्ट प्ले, ऑन द स्पॉट पेंटिंग फोटो ग्राफी, कॉलाज, पोस्टर मेकिंग, कार्टूनिंग जैसे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम अगले दो दिनों तक चलेगा। जिसमें क्लासिकल सॉन्ग, सेमी क्लासिकल स्लो ,वोकल स्लो ,वेस्टर्न भोकल , ग्रुप सोंग इंडियन ,ग्रुप सॉन्ग वेस्टर्न ,क्विज , डिबेट , माईम, मिमिक्री ,रंगोली मेहंदी ,फोक डांस जैसे प्रतियोगिता आयोजित होगी।

इस मौके पूर्व आई जी लक्ष्मण सिंह , पूर्व प्राचार्य जमुना सिंह,डॉ कन्हैया राय, जॉनी रुफिना तिर्की, डॉ सरिता सिंह,डॉ एम एन सिंह , प्रो अरुण कुमार, डॉ कृष्ण, प्रो रोशन, प्रो मिथलेश समेत विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य,‌ टीम मैनेजर व प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button