Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़हेल्थ

अटल क्लिनिक का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉक्टर एसपी मिश्रा के द्वारा फीता काटकर किया गया।

अटल क्लिनिक का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉक्टर एसपी मिश्रा के द्वारा फीता काटकर किया गया।

अटल क्लिनिक का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉक्टर एसपी मिश्रा के द्वारा फीता काटकर किया गया।

 

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 जरियागादी में बने सामुदायिक भवन सह वार्ड विकास केंद के एक हिस्से में सोमवार को अटल क्लिनिक का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉक्टर एसपी मिश्रा के द्वारा फीता काटकर किया गया। बताया गया कि इस क्लीनिक के खुलने से सुदूरवर्ती समेत आसपास के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। वही मुफ्त में मरीजों को दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन के बाद सिविल सर्जन डॉ मिश्रा ने बताया कि अटल क्लीनिक यहां के लोगों को एक तोहफा एक रूप में मिला है। उन्होंने कहा कि इस क्लीनिक में ब्लड शुगर हीमोग्लोबिन ब्लड प्रेशर समेत अन्य जांच किए जाएंगे।

साथ ही मरीजों को दवा भी उपलब्ध कराया जाएगा और चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि इस क्लीनिक में टीकाकरण का कार्य भी किया जाएगा। बताया गया कि जल्द ही चिकित्सक की नियुक्ति भी कराई जाएगी। ताकि आसपास के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो सके। मौके पर डॉ अशोक कुमार एएनएम अनिता कुमारी आलोक राय संजय सिंह स्थानीय वार्ड पार्षद राजू यादव रूपेश रंजन आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button