रिम्स–2 के रूप में राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के विस्तारीकरण को लेकर स्वास्थ मंत्री डॉ० इरफ़ान अंसारी ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
झारखण्ड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
झारखण्ड वासियों को मिली एक और सौगात
रिम्स–2 के रूप में राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के विस्तारीकरण को लेकर स्वास्थ मंत्री डॉ० इरफ़ान अंसारी ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
झारखण्ड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
रांची: ब्यूरो रिपोर्ट,
रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ० इरफ़ान अंसारी ने मंगलवार, 21 जनवरी, 2025 को रिम्स अस्पताल के विस्तृत भवन रिम्स–2 के निर्माण हेतु स्वास्थ विभाग के सचिव श्री अजय कुमार सिंह और रिम्स प्रबंधन के साथ निरीक्षण किया।
मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य के ओजस्वी मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में राज्य की जनता को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु मैं हरसंभव प्रयास कर रहा हूं। इसी कड़ी में रिम्स– 2 का निर्माण भी शामिल है। 15 दिनों में माननीय मुख्यमंत्री के करकमलों से इसका शिलान्यास होगा और इसका निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। इसके निर्माण से राज्य की जनता को रिम्स की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं मिलने में और भी आसानी होगी। उन्हें बेहतरीन सुविधाएं भी मिलेंगी।
एक चिकित्सक होने के नाते मैं स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को भली-भांति समझता हूं। राज्य की जनता को बेहतरीन स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध कराना ही मेरी प्राथमिकता है। आने वाले दिनों में झारखण्ड राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं पूरे देश में कीर्तिमान स्थापित करेगी।