Breaking Newsदेशमनोरंजन

बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह की कलम ने एक ऐसा इतिहास लिख दिया कि आप पढ़ कर हो जाएंगे हैरान ,क्या है फुरसत के पल की इतिहास आप भी पढ़े ।

बिहार संवाददाता
——————————————

हर इंसान में अच्छाई और बुराई मौजूद होती है।और हर इंसान से अच्छा – बुरा जाने या अनजाने में हो ही जाता है। इससे धरती पर कोई भी इंसान अछूता नही है । यदि कोई कहे की जीवन में कभी कोई हमसे ग़लत नही हूवा है तो वो झूठ बोल रहा है।आपके हर कार्य की समीक्षक रूपी प्रशंसक या आलोचनक आपके बीच मौजूद रहकर करते रहते है । आप स्वयं भी इस पंक्ति में शामिल है।कुछ लोग तो ईश्वर की भी कभी – कभी आलोचना कर देते है ।आलोचना में हैं आपकी जिंदगी बदलने की ताकत।जीवन में आलोचक ही कराते हैं सही-गलत कार्य की पहचान’ जिससे हम सभी अवगत होते है और पीड़ा की भी अनुभूति होती है।कबीर दास जी भी कहे है कि:- निंदक नियरे राखिए……..।जीवन में आलोचक बहुत जरूरी हैं, क्योंकि आलोचक ही आपको सही और गलत कार्य करने के बारे में दृष्टि देते है।वैसे ईश्वर सर्वज्ञ हैं। बहुत से व्यक्ति जीवन यात्रा में कई कार्य तो करते हैं,लेकिन किसी- किसी स्तर पर वह ग़लत कर बैठते हैं। इसलिए जीवन में आलोचकों का होना जरूरी है। दोस्तों जब आप किसी व्यक्ति की आलोचना को धैर्य-पूर्वक सुनते हैं तो इससे आपको अच्छा श्रोता बनने में मदद मिलती हैं। इससे आप सामने वाले व्यक्ति के नज़रिए का विश्लेषण करते हैं और अलग-अलग एंगल से बात को समझने का प्रयास करते हैं इससे आपको कई नई बाते सीखने का मौका मिलता है। जो आपकी जिंदगी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।आलोचना के कारण आपको अपने अंदर झाँकने का मौका मिलता हैं, आपको महसूस होता है कि दुनिया में कितने प्रकार के विचार मौजूद हैं। इससे आप अपनी कमजोरियों के बारे में जान पाते हैं और उन्हें अपनी ताकत में बदलने का प्रयास शुरू कर देते हैं। जब कोई व्यक्ति आपके भले के लिए आलोचना करता हैं, तो आपके अंदर विनम्रता बढ़ने लगती है और आप पोज़ेटिव बनते हैं।एक सच्चा मेहनतकश इंसान तालियो से खुश नही होताओर ना ही लोगों की गालीयो का बुरा मानता , बल्की उन बुराईयो और लोगों द्वारा दी गालियां और आलोचनाओं से सीखकर खुद को ओर निखारता है।और सदैव आगे की ओर बढता रहता है।क्योकि हर कार्य क्षेत्र मै चाहने वालों कै साथ – साथ आलोचक मिलना भी सत्य है, जिसे बदला नही जा सकता और

Related Articles

Back to top button