Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीतिलाइव न्यूज़

हजारीबाग में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती,शहर में निकली भव्य शोभायात्रा।

हर्ष अजमेरा एवं चंद्र प्रकाश जैन समेत कई बने सारथी 

हजारीबाग में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती,शहर में निकली भव्य शोभायात्रा।

 हर्ष अजमेरा एवं चंद्र प्रकाश जैन समेत कई बने सारथी 

हजारीबाग : जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान 1008 महावीर की 2622 वी जयंती हजारीबाग में बड़े धूम धाम से मनाई गई। जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती महोत्सव पर सोमवार को कई कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रात: 5:00 बजे प्रभातफेरी से कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।

बाड़म बाजार दिगंबर जैन मंदिर से प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान दिगंबर जैन समाज के महिला पुरुष भगवान महावीर के उपदेश को जयघोष चल रहे थे। उसके बाद बड़ा बाजार दिगंबर जैन मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ भगवान महावीर की प्रतिमा का अभिषेक व शांति धारा किए गए। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद सामूहिक पूजा-अर्चना हुई।

दोपहर करीब 2:00 बजे बाडम बाजार दिगंबर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सदर विधायक मनीष जायसवाल समेत कई लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में पुरुष सादा कुर्ता पजामा व महिलाएं केसरिया वस्त्र धारण कर शामिल हुई। शोभायात्रा में पारंपरिक ढोल आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।

शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई केबी महिला कॉलेज के सामने पांडुक शिला पर श्री जी का अभिषेक पूजन के बाद पुन: नगर भ्रमण करते हुए बाड़म बाजार दिगंबर जैन मंदिर में संपन्न हुई।

शोभा यात्रा के संयोजक जैन युवा परिषद की टीम थी। समाज के महामंत्री पवन अजमेरा ने जयंती में सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद व आभार प्रकट किया

आकर्षण का केंद्र बना रथ के युगल घोड़े

युगल घोड़े रथ के आकर्षण के केंद्र बना हुआ था। 15 फीट ऊंचे युगल घोड़े को बनाने में तीन वर्ष लगे थे। यह बिहार और झारखंड में सबसे अनोखा है। राजस्थान के कलाकारों ने इसे तैयार किया है। देखने के लिए दूर-दूर से गांव से सभी लोग आते हैं। साल भर में एक बार महावीर जयंती के दिन निकाली जाती है जो शहर में एक आकर्षक का केंद्र बना हुआ रहता है।

सारथी बनने का सौभाग्य चंद्रप्रकाश जैन एवं हर्ष अजमेरा को मिला

भजन मंडली ने लोगों को झूमाया

भजन मंडली की प्रस्तुति ने मन लोगों को झूमाया । शोभायात्रा के दौरान अनेकों गीतों की प्रस्तुति की जा रही थी। प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु झूम रहे थे। भजन मंडली में निर्मल गंगवाल सहित कई लोग शामिल थे।

मंदिरों की गई आकर्षक सजावट

दोनों दिगंबर जैन मंदिर को सुरुचिपूर्ण तरीके से सजाया गया था और संध्या में लाइट सज्जा से मंदिर बहुत ही आकर्षित लग रहा था। संध्या में दोनों मंदिर में भव्य महाआरती भगवान महावीर के झूला झुलाने का कार्यक्रम भजन तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।

Related Articles

Back to top button