Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

लोकसभा चुनाव हेतु गिरिडीह महिला मोर्चा पूर्वी भाग का विस्तार किया गया।

लोकसभा चुनाव हेतु गिरिडीह महिला मोर्चा पूर्वी भाग का विस्तार किया गया।

लोकसभा चुनाव हेतु गिरिडीह महिला मोर्चा पूर्वी भाग का विस्तार किया गया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह:शहर के डॉक्टर लेन स्थित गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहवादी के आवासीय कार्यालय में सोमवार को संगठन की मजबूती और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव हेतु गिरिडीह महिला मोर्चा पूर्वी भाग का विस्तार किया गया। मौके पर रांची से चलकर आई प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री मंजू लता दुबे, पुर्व विधायक निर्भय शाहवादी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सेठ, प्रदेश मंत्री विनीता कुमारी महामंत्री उषा शर्मा आदि उपस्थित थी। पूर्वी भाग का विस्तार करते हुए कई महिलाओं को पार्टी का दायित्व सौंपा गया।

इस बाबत पूर्व विधायक श्री शाहवादी ने बताया कि प्रदेश महामंत्री मंजू लता दुबे का गिरिडीह विधानसभा में आगमन होना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के सक्रियता के बिना लक्ष्य हासिल होना नामुमकिन है। इसी को लेकर हम लोगों का जो लक्ष्य है वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती के साथ सामने लाने के उद्देश्य से पूर्वी विभाग का विस्तार किया गया और महिलाओं को जागृत करते हुए सशक्त किया गया। मोर्चा की महामंत्री उषा कुमारी ने बताया कि नए पदाधिकारियों को निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्व को निभाने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा को ध्यान में रखते हुए आधी आबादी पर महिलाएं मैदान पर उतरे उसी लक्ष्य को लेकर पार्टी का विस्तार किया गया। मौके पर सावित्री भारती ,अनीता शर्मा, गुड़िया देवी ,मीना गुप्ता प्रमिला देवी ,अंजना मिश्रा ,रीना मंडल, प्रमिला देवी ,डोली पाठक ,रीता पांडे समेत अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button