Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशपुरस्कारमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

पीएम श्री स्कूल धनयडीह में ” सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम ” आयोजित l

राज्य परियोजना निदेशक , झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी , गिरिडीह के आलोक में जिले के सभी पीएम श्री स्कूलों में विधालय स्तर पर छात्र- छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए प्रोत्साहन स्वरुप भारत की कला संस्कृति एवं शिक्षा में उत्कृष्ट बनाने के उद्देश्य से " सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम " आयोजन किया जा रहा है l

पीएम श्री स्कूल धनयडीह में ” सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम ” आयोजित l

गिरिडीह : राज्य परियोजना निदेशक , झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी , गिरिडीह के आलोक में जिले के सभी पीएम श्री स्कूलों में विधालय स्तर पर छात्र- छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए प्रोत्साहन स्वरुप भारत की कला संस्कृति एवं शिक्षा में उत्कृष्ट बनाने के उद्देश्य से ” सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम ” आयोजन किया जा रहा है l

जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम के निर्देशानुसार सोमवार को गिरिडीह प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विधालय धनयडीह , गिरिडीह के नए प्रांगण में उल्लास के साथ एक दूसरे के विचारों , परम्पराओं , कला ,भाषा और मूल्यों को साझा करने में विधालय परिवार ने एक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, इस मौके पर विधालय के पुराने एवं नए परिसर में शिक्षा प्राप्त कर रहे

प्राथमिक से माध्यमिक कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने सामूहिक रूप से सम्मिलित होकर नाट्यकला एवं नृत्य का रोचक ढंग से प्रदर्शन किया l विधालय के शिक्षकों एवं बी. एड. प्रशिक्षु ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई l ज्ञात है कि नोडल शिक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में विधालय के कई छात्र छात्राओं ने झारखंड राज्य स्तर पर सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी निभाई है l

कार्यक्रम को सफल बनाने में विधालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह के कर कमलों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया l इस मौके पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि बच्चों आप जिस प्रकार से उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेते हो l उतनी ही तत्परता से पठन- पाठन करना है l कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शिखा कुमारी एवं सोनी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया l

कार्यक्रम में अर्चना कुमारी , ज्योति कुमारी, हिमांशु कुमार, पूजा कुमारी, पायल कुमारी, उपासना कुमारी, आराधना कुमारी, महिमा कुमारी, नेहा कुमारी राखी कुमारी के साथ-साथ कई छात्र छात्राओं ने भाग लिया l नोडल शिक्षक संजीव कुमार , शिक्षिका शिखा कुमारी, सोनी कुमारी, राहिल मेरी हांसदा,सुनीता कुमारी, प्रमिला कुमारी, रीता मिश्रा , शिक्षक दिगंबर प्रसाद वर्मा, बी. एड. प्रशिक्षु नेहा कुमारी, सद्दाम हुसैन, सागर कुमार, सुधांशु बेसरा ने कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया l

Related Articles

Back to top button