नगर निगम चुनाव: वार्ड 23 से अलोक मिश्रा ने संभाली कमान, हर तबके को विकास से जोड़ने का दावा
नगर निगम क्षेत्र में मेयर और वार्ड पार्षद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित होते ही चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है।

नगर निगम चुनाव: वार्ड 23 से अलोक मिश्रा ने संभाली कमान, हर तबके को विकास से जोड़ने का दावा
गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र में मेयर और वार्ड पार्षद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित होते ही चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। स्लम इलाकों से लेकर रिहायशी मोहल्लों तक लगातार चुनावी बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उम्मीदवार मतदाताओं को मॉर्डन सिटी के तर्ज पर नगर को विकसित करने के सपने दिखा रहे हैं और बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं।

हालांकि, जमीनी हकीकत यह है कि कई वार्डों की जनता बार-बार वही पुराने चेहरे और पुराने वादे सुनकर अब ऊबने लगी है। लोग इस बार कुछ नया और भरोसेमंद नेतृत्व तलाश रहे हैं, जो सिर्फ वादे नहीं बल्कि धरातल पर काम करे।
इसी कड़ी में वार्ड नंबर 23 से उम्मीदवार अलोक मिश्रा ने चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक दी है। शिक्षा के क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले अलोक मिश्रा अपने अलग विजन और स्पष्ट एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उनके चुनावी मेनिफेस्टो में शिक्षा, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और हर तबके को विकास से जोड़ने का लक्ष्य प्रमुख रूप से शामिल है।
अलोक मिश्रा का कहना है कि वार्ड का समग्र विकास तभी संभव है जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसी सोच के साथ वे जनता का विश्वास जीतने की कोशिश में जुटे हुए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वार्ड 23 की जनता इस बार बदलाव को मौका देती है या फिर पुराने अनुभवों पर ही भरोसा जताती है।



