Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

गिरीडीह जिला तैलिक साहू सभा (महिला प्रकोष्ठ) के द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।

गिरीडीह जिला तैलिक साहू सभा (महिला प्रकोष्ठ) के द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।

गिरीडीह जिला तैलिक साहू सभा (महिला प्रकोष्ठ) के द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।

गिरिडीह: आज दिनांक 30 जुलाई 2022 को गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ के द्वारा साहू समाज भवन हुट्टी बाजार गिरिडीह में श्रावण महोत्सव कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रभारी अध्यक्ष श्रीमती सुचिता देवी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष श्री बाल गोविंद साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री उमा चरण प्रसाद साहू एवं अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू महासचिव धर्म प्रकाश कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता अरुण प्रसाद साहू नगर अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश साहा, कार्य समिति सदस्य सुरेश साहू अजय साहू आदि उपस्थित थे।


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, महिला अध्यक्षा, महासचिव, उपाध्यक्ष तथा सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं दानवीर भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। वक्ताओं के द्वारा सावन महोत्सव के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष का सबसे पावन माह श्रावण माह होता है। इस माह धरती भरा रहता है तथा उल्लास पूर्ण वातावरण छायी रहती हैं। इस माह में भगवान शिव की आराधना और पूजा में महिलाएं लीन रहती है।


नृत्य, चित्रांकन एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों का चयन निर्णायक मंडली द्वारा किया गया। निर्णायक मंडली में प्रो० इन्दू कुमारी, विनीता साहा, मीरा देवी ,मधु देवी कमला देवी तथा सुचिता देवी थीं। नृत्य प्रतियोगिता सोनी कुमारी, सुरुचि साहा, रानी कुमारी , चित्रांकन प्रतियोगिता शिल्पी साहू,विभा प्रकाश, सुष्मिता साहू एवं मेहंदी प्रतियोगिता डोली कुमारी ,आरती कुमारी, रुबी कुमारी के निर्देशन में आयोजित की गई। मंच संचालन माधुरी गुप्ता तथा रजनी कुमारी ने किया।
नृत्य प्रतियोगिता में सान्वी रोशन प्रथम, आराध्या आनंद द्वितीय एवं अमीषा तृतीय स्थान प्राप्त की। चित्रांकन प्रतियोगिता में आस्था गुप्ता तथा सिद्धार्थ साहा प्रथम, परी रानी तथा अभी श्री द्वितीय ,आशी आनंद तथा रियार्थ गुप्ता तृतीय स्थान प्राप्त की। मेहंदी प्रतियोगिता में मोनिका गुप्ता प्रथम, परी रानी द्वितीय एवं निधि रानी तृतीय स्थान प्राप्त की।
विजेता प्रतिभागियों को जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू, महासचिव धर्म प्रकाश ,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उमा चरण साहू, उपाध्यक्ष संजय साहू तथा महिला प्रकोष्ठ प्रभारी अध्यक्षा द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सुनीता देवी डोली रानी रूबी कुमारी शिल्पा कुमारी सोनी कुमारी खुशबू कुमारी आरती देवी जयंती देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं तैलिक साहू समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button