Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

जीवन धारा नर्सिंग होम में गुरुवार को दिवंगत डॉक्टर अमित कुमार गोंड के आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन

जीवन धारा नर्सिंग होम में गुरुवार को दिवंगत डॉक्टर अमित कुमार गोंड के आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन

 

जीवन धारा नर्सिंग होम में गुरुवार को दिवंगत डॉक्टर अमित कुमार गोंड के आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: पचंबा रोड़ के बोडो में संचालित जीवन धारा नर्सिंग होम में गुरुवार को दिवंगत डॉक्टर अमित कुमार गोंड के आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा में गिरिडीह के लगभग सभी चिकित्सक शामिल हुए। सबसे पहले दिवंगत डॉक्टर अमित कुमार गोंड के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद 1 मिनट का मौन रख कर उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर उपस्थित चिकित्सको ने अमित कुमार गोंड के निधन को चिकित्सा क्षेत्र के साथ-साथ गिरिडीह के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। डॉक्टरो ने बताया कि अमित गोंड के निधन से पूरा गिरिडीह दुखी है और हम सभी चिकित्सक बहुत बड़े सर्जन डॉ साथी को खो दिए। इस बाबत जीवन धारा नर्सिंग होम के संचालक डॉ उत्तम जालान ने बताया कि अमित गोंड 10 वर्षों से हमारे अस्पताल में अपनी सेवा दे रहे थे। मरीज और उनके अभिभावकों के साथ उनका मृदुल स्वभाव रहता था। वह अच्छी तरह से मरीजों का इलाज करते थे और बड़े-बड़े ऑपरेशन जो गिरिडीह से बाहर होना रहता था उसे वह गिरिडीह में करके दिखाते थे। डॉ राजीव कुमार ने अमित गोंड के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका गिरिडीह से काफी लगाव था। गिरिडीह के होने के नाते उनकी प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से हुई।

उसके बाद आईएससी गिरिडीह कॉलेज से किया। मुजफ्फरपुर से इन्होंने एमबीबीएस की डिग्री। उसके बाद अन्य डिग्री के साथ-साथ कई हॉस्पिटल में अपनी सेवा दी। मौके पर डॉ मनिसा जलान, डॉक्टर एस के दुकानिया, डॉक्टर शशी भूषण चौधरी, डॉक्टर आजाद ,डॉक्टर रितेश सिन्हा, डॉ विकास लाल, डॉ नीरज दुकानिया, डॉ अरविंद कुमार , डॉ रविकांत, डॉ विकास माथुर,सहित नर्सिंग होम के कर्मी मौजूद थे।।

Related Articles

Back to top button