Breaking Newsझारखण्ड

दहेज मुक्त आदर्श विवाह करने पर संघ ने किया सम्मानित –

दहेज मुक्त आदर्श विवाह करने पर संघ ने किया सम्मानित -

 

संवाददाता: ईश्वर यादव

बरकट्ठा :- दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के सदस्य दादा रामसहाय यादव के बड़े पुत्र राजेंद्र यादव ग्राम कुरवातरी,पिहरा गिरिडीह निवासी ने अपने पुत्र और भतीजे देवेश संग गुंजा,भरत संग अनिता का दहेज मुक्त विवाह करके समाज को एक नया संदेश दिया। मौके पर श्री यादव ने कहा समाज दहेज का बहिष्कार करें बेटियों को सम्मान दें। बेटी लक्ष्मी की रूप है। यही हमारे लिए सबसे बड़ा दहेज धन है। दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के संस्थापक जितेंद्र बी यादव फोन के माध्यम से वर वधु एवं उनके माता पिता तथा सपरिवार को आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को राजेंद्र यादव के महान कार्य आदर्श विवाह को देखकर एक नई सीख लेने कि जरूरत है। बिना दहेज का विवाह हो सकता समाज को दहेज का लालच मन से हटा देना चाहिए इसी में सभी समाज का भलाई है। अन्यथा एक दिन ऐसा भी आएगा कि हमें बहू ढूंढने पर भी नहीं मिलेंगे क्योंकि दहेज के कारण आज लोग बेटियों का भ्रूण हत्या कर रहे हैं। वहीं दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के अधिकारियों ने इस विवाह की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया। इस सम्मानित कार्यक्रम मैं संघ के कार्यकारिणी उपाध्यक्ष नरेश यादव ने प्रशासन और सरकार से दहेज प्रथा के प्रति कठोर कदम उठाने की अपील की है।जिस प्रकार से सरकार का नारा है बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ उसी प्रकार से सरकार बेटी बचाओ दहेज हटाओ का नारा दे क्योंकि दहेज के कारण अधिकतर आत्महत्या ही सुनने को मिलती है। इसे संपूर्ण तरीके से बंद करने मैं प्रशासन अपनी आहम भूमिका निभाएं। मौके पर संघ के उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद यादव ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।दहेज मुक्त विवाह को लेकर लोगों में अलग उत्सव दिखाई दिया। समारोह में ग्राम अध्यक्ष संदीप यादव, बेटी रक्षा दल के जिला अध्यक्ष नरेश यादव , पंचायत पिहरा मुखिया सबदर साहब, डढ़ो से पंचायत जमड़ार अर्जुन कुमार शर्मा ,बिकाश शर्मा, अमित यादव ,समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button