7 से 13 नवंबर तक सभी प्रखंडों में भाजपाइयों की ओर से राज्य सरकार की तुष्टीकरण के खिलाफ किया जाएगा आंदोलन
7 से 13 नवंबर तक सभी प्रखंडों में भाजपाइयों की ओर से राज्य सरकार की तुष्टीकरण के खिलाफ किया जाएगा आंदोलन

7 से 13 नवंबर तक सभी प्रखंडों में भाजपाइयों की ओर से राज्य सरकार की तुष्टीकरण के खिलाफ किया जाएगा आंदोलन
गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: झारखंड के वर्तमान हेमंत सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश भर में प्रदेश नेतृत्व द्वारा 7 नवंबर से 13 नवंबर तक जिले के सभी प्रखंडों में रोष पूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी के निमित्त 12 नवंबर को गिरिडीह प्रखंड में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ विरोध राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इसी निमित गुरुवार को नया परिसदन भवन में भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता में चार मंडल के सदस्यों के साथ बैठक की गई। इस दौरान सदर प्रखंड में रोष पूर्ण प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस बाबत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश साव ने कहा कि झारखंड में जब से हेमंत सरकार बनी है तब से लगातार कानून व्यवस्था पूरी तरह से गिर चुकी है। साथ ही इस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है। कोयला बालू पत्थर जमीन की लूट की जा रही है।

वर्तमान सरकार तुष्टीकरण करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के कार्यकाल में होल्डिंग टैक्स की बढ़ोतरी कर देने से लोग तबाह है। जिसको देखते हुए इस सरकार के खिलाफ खुलकर आंदोलन करना है। मौके पर पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जयप्रकाश वर्मा, प्रभारी महापौर प्रकाश राम, दिनेश यादव, कई महिला नेत्री व भाजपा के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।



