Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

21 सितंबर को आहूत भूख हड़ताल,फिर क्यों किया रद्द का आवेदन…..

21 सितंबर को आहूत भूख हड़ताल,फिर क्यों किया रद्द का आवेदन.....

 

21 सितंबर को आहूत भूख हड़ताल,फिर क्यों किया रद्द का आवेदन…..

धनबाद/निरसा: मलय गोप

धनबाद: डीवीसी प्रबंधन द्वारा लगातार वादा खिलाफी किये जाने के विरोध 21 सितंबर को आहूत भूख हड़ताल पर शनिवार को बास्तुहारा संग्राम समिति के अध्यक्ष बासुदेव महतो डीवीसी मैथन के परियोजना प्रमुख अंजनी दुबे से मिलकर भूख हड़ताल रद्द करने का अपना आवेदन सौंपा। उन्होंने कहा कि डीवीसी द्वारा बार बार समझौता किये जाने के बाद भी उसको अमल नही किया जा रहा है। उसी से क्षुब्ध होकर हमलोगों ने 21 सितंबर को भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया था। परंतु डीबीसी के द्वारा दुर्गा पूजा के बाद सार्थक कदम उठाए जाने के आश्वासन के बाद भूख हड़ताल को फिलहाल स्थगित किया गया है। अगर प्रबंधन छठ तक मामले में सार्थक कदम नहीं उठाता है तो इसबार बिना सूचना के हमलोग भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। जिसकी सारी जिम्मेवारी डीवीसी प्रबंधक की होगी।

Related Articles

Back to top button