Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

1932 आधारित खतियान और ओबीसी को 27% आरक्षण मंजूरी पर आप और माले ने किया स्वागत

1932 आधारित खतियान और ओबीसी को 27% आरक्षण मंजूरी पर आप और माले ने किया स्वागत

1932 आधारित खतियान और ओबीसी को 27% आरक्षण मंजूरी पर आप और माले ने किया स्वागत

गिरिडीह: मनोज कुमार

गिरिडीह: आम आदमी पार्टी ने 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति और ओबीसी को 27% आरक्षण बिल का झारखंड कैबिनेट में पास होने पर स्वागत किया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि यह काम 15 नवंबर 2000 को जब झारखंड अलग हुआ था उसी वक्त हो जाना चाहिए था। झारखंड की जनता का वर्षों से यह माँग थी। लेकिन आखिरकार राज्य सरकार ने जन भावनाओं का सम्मान करते हुए 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मंजूरी कैबिनेट से पास करने का काम की। श्री शर्मा ने कहा कि चुनाव के समय जनता से जो भी वादे राजनीतिक दल करते हैं वो पूरे होने चाहिए। कहा कि

झारखंड सरकार कैबिनेट वाली पास बिल को विधानसभा में शीघ्र पारित करें और विभिन्न विभागों में खाली पदों पर जल्द से जल्द बहाली निकालकर झारखंड की जनता को इसका लाभ मिले उसपर काम करें। इधर भाकपा माले राज्य सचिव मनोज भक्त और विधायक विनोद सिंह ने झारखंड राज्य सरकार के मंत्रिमंडल द्वारा 1932 आधारित स्थानीय नीति एवं ओबीसी को 27% आरक्षण के विस्तार से संबंधित विधेयकों के प्रस्ताव पर सहमति का स्वागत किया है। भाकपा माले का मानना है कि 1932 आधारित स्थानीयता कानून एवं आरक्षण के विस्तार का कानून झारखंड की जन आकांक्षा के अनुरूप है। कहा कि जल्द से जल्द इन कानूनों को राज्य सरकार विधानसभा से भी पास कराने का काम करें। माले नेता गिरिडीह प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि सरकार ने कैबिनेट से जो बिल पास की वह स्वागत योग्य है। अब झारखंड के युवाओं को काफी फायदा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button