Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

10वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर  जिले के वरीय पदाधिकारी समेत अन्य कर्मियों ने सर जे सी बोस उच्च विद्यालय में योगाभ्यास किया गया

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: 10वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को जिले के वरीय पदाधिकारी समेत अन्य कर्मियों ने सर जे सी बोस उच्च विद्यालय में योगाभ्यास किया गया। इस दौरान सभी ने कई प्रकार के योगासन किया। बताया गया की योग मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है। योग करने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।

योग के विभिन्न रूपों से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीकों से लाभ मिलता है। योग व्यायाम का एक ऐसा प्रभावशाली प्रकार है जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन मस्तिष्क और आत्मा को भी संतुलन बनाया जाता है। योग करने से शारीरिक तथा मानसिक समस्याओं से निजात पाई जा सकती है।

इस मौके पर सभी को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग अभ्यास करने को कहा गया वही नवीन कांत सिंह के नेतृत्व में पुष्पा शक्ति, एसडीएम यशवंत प्रकाश, उपनगर आयुक्त विशालदीप खलको, डीपीआरओ अंजना भारती,डीपीएम प्रतिमा कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी जयप्रकाश मेहरा, स्कूल के प्रधानाचार्य मुन्ना कुशवाहा और शिक्षक के साथ-साथ छात्रों ने भी स्कूल में योग किया।

Related Articles

Back to top button