Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

हेमंत के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन,हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ..

हेमंत के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन,हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ..

हेमंत के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन,हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ..

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड मुख्यालय के निकट भारतीय जनता पार्टी के द्वारा झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष अशोक वर्णवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश कार्य समिति सदस्य बाटेशवर मेहता, जिला उपाध्यक्ष सुनील मेहता, सांसद प्रतिनिधि सुखदेव यादव,सुबोध चौधरी, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अजय सिंह ने किया। लोगों ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में लुट खसोट जारी है।

झारखंड सरकार की मुखिया खुद आए दिन भ्रष्टाचार में संलिप्त है। हेमंत सोरेन को ईडी बुला रही है लेकिन सरकार डर से नहीं जा रहीं हैं। सरकार के अधिकांश विधायक के यहां काफी संख्या में मोटी रकम बरामद किया जा रहा है। वहीं लोगों ने आने वाले समय में हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।रघुवर दास के समय में 181डायल करने पर अधिकारी डरा करता था।

हेमंत सोरेन 181बंद कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। मौके पर बोडोकला मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, रामप्रसाद यादव, शंकर ठाकुर, श्याम सुंदर यादव, वासुदेव यादव, मोहसिन कमाल, अशोक यादव, संजय मोदी, अमित चौधरी, रामदेव यादव, रोहित मेहता, टिंकू आर्ट,किशोर मंडल इत्यादि लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button