Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदिल्लीशिक्षा

हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया 2016 का परीक्षा का परिणाम का सुप्रीम कोर्ट  सुनाया फैसला, अब क्या होगा 

हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया 2016 का परीक्षा का परिणाम का सुप्रीम कोर्ट  सुनाया फैसला, अब क्या होगा 

हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया 2016 का परीक्षा का परिणाम का सुप्रीम कोर्ट  सुनाया फैसला, अब क्या होगा 

 

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया 2016 का परीक्षा परिणाम सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार प्रकाशित करने के संबंध में कोर्ट के शरण में गए विद्यार्थियों ने अल्पसंख्यक मंत्री हफिजुल हसन और सदर विधायक सुदीबय कुमार सोनू से मिलकर नियुक्ति संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान अल्पसंख्यक मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट को पढ़कर आश्वासन दिलाया की बहुत जल्द कोर्ट के शरण में गए सभी 219 विद्यार्थियों को परीक्षाफल प्रकाशित कर नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा। सदर विधायक ने भी इस मामले पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द परिणाम घोषित कर नियुक्ति प्रक्रिया का कार्य किया जाएगा। इस बाबत विद्यार्थी दीपक कुमार

देव ने बताया कि वर्ष 2016 में हाई स्कूल नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुआ था। जो शुरू से विवादित रहा है। बताया गया की सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अब सारी बाधाएं खत्म हो गया। जानकारी दी गई कि इस प्रक्रिया में 11 जिला के 219 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें हजारीबाग चतरा देवघर बोकारो आदि जिला के शामिल थे। जानकारी दी गई की कई गुना अधिक अंक प्राप्त करने के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया से वंचित रख दिया गया था। जिसके बाद हाई कोर्ट और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट का शरण में जाना पड़ा। आखिरकार 2 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने सकारात्मक फैसला सुनाया।

Related Articles

Back to top button