Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरबिजनेसराजनीतिलाइव न्यूज़

हल्की बारिश ने निगम का खोला पोल,फिर जो हुआ आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे……

हल्की बारिश ने निगम का खोला पोल,फिर जो हुआ आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे......

हल्की बारिश ने निगम का खोला पोल, कई जगह जल जमाव होने से लोगों को आवागमन करने में हुई परेशानी।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

हल्की बारिश ने निगम का खोला पोल,फिर जो हुआ आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे……

गिरिडीह: मंगलवार को गिरिडीह में हुई हल्की बारिश ने नगर निगम का पोल खोलकर रख दिया। दरअसल शहरी क्षेत्र में लगभग 12:00 बजे बारिश हुई। कुछ देर की बारिश में ही जेपी चौक से कोर्ट व सदर अस्पताल जाने वाली सड़कों पर जलजमाव हो गया। सड़कों के किनारे नली जाम रहने के कारण पानी नाली के ऊपर से बहने लगा। जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वही नाली का गंदगी भी सड़क पर उतर आया। जिसके कारण बदबू होने लगा।

वही चंदोरी रोड के पास भी जलजमाव हो जाने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। यहां बारिश के पानी जमा हो जाने से कई दुकानों में भी पानी घुस आया। नाली जाम रहने के कारण पानी का बहाव नहीं हो पा रहा था। जिससे साफ पता चलता है कि कई दिनों से नाली की सफाई निगम की ओर से नहीं कराया गया। जिसका खामियाजा आवागमन करने वाले नागरिकों को हुआ। आवागमन करने वाले लोग उसी लबालब गंदे पानी में गुजरने पर विवश थे।

Related Articles

Back to top button