Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

हजारीबाग यूथ विंग के प्रयास से महज 6 दिन के नन्हे बच्चे को कराया गया रक्त उपलब्ध।

रक्तदाता ऋषि सिंह के जज्बे को सलाम :– चंद्र प्रकाश जैन।

हजारीबाग यूथ विंग के प्रयास से महज 6 दिन के नन्हे बच्चे को कराया गया रक्त उपलब्ध।

सेवा के लिए सदैव तत्पर है हजारीबाग यूथ विंग।

रक्तदाता ऋषि सिंह के जज्बे को सलाम :– चंद्र प्रकाश जैन।

हजारीबाग: शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा लगातार जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराया जा रहा है। उसी क्रम में शुक्रवार को विष्णुगढ़ निवासी संजय कुमार पटेल के छ दिन के नन्हे बच्चे को रक्त की अत्यंत आवश्यकता पड़ी। जिसके बाद परिजनों ने हजारीबाग यूथ विंग से संपर्क किया। जिसके बाद यूथ विंग के समस्त पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य रक्त की खोजबीन में जुट गए। इसी क्रम में दारू निवासी ऋषि सिंह से संपर्क किया गया जिसके बाद उन्होंने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज ऑफ अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर मानवता का परिचय देते हुए छ दिन की बच्चे की जान बचाई। बताया जाता है कि बच्चे को जॉन्डिस हो गया था। वही बच्चे का जन्म बीते शनिवार को हुआ था। रक्त उपलब्ध कराने में हजारीबाग यूथ विंग के कार्यकारिणी सदस्य सनी देव ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने रक्तदाता ऋषि सिंह के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि मानवीय सेवा के लिए हजारीबाग यूथ विंग सदैव तत्पर है। हजारीबाग यूथ विंग का हर एक सदस्य, सेवा को लेकर, हर वक्त और हर समय तैयार रहता है।

Related Articles

Back to top button