Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा मोहर्रम पर्व में पैकवाहा वाले लोगों के बीच जूस का किया गया वितरण।

400 सौ से भी अधिक पैकवाहा लोगों के बीच किया गया वितरण,एकजुटता में बल है :– चंद्र प्रकाश जैन।

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा मोहर्रम पर्व में पैकवाहा वाले लोगों के बीच जूस का किया गया वितरण।

400 सौ से भी अधिक पैकवाहा लोगों के बीच किया गया वितरण,एकजुटता में बल है :– चंद्र प्रकाश जैन।

लोगों की सेवा करने से मन प्रसन्न होता है :– लखन खण्डेलवाल।

हजारीबाग: शहर में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा पिछले 2 वर्षों से शहर में अपनी सेवा प्रदान की जा रही है। इसी क्रम मे गुरुवार को देर शाम सरदार चौक रोड में मोहर्रम पर्व के अवसर पर पैकवाहा लोगों के बीच जूस का वितरण किया गया। पैकवाहा लोगों के द्वारा पूरे शहर का भ्रमण किया जाता है उनकी थकावट को दूर करने का प्रयास और गर्मी से राहत पहुंचाने का छोटा सा प्रयास हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा किया गया।

करीब 400 सौ से भी अधिक पैकवाहा लोगों के बीच जूस का वितरण किया गया है। बताया जाता है कि पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन एवं उनके साथियों की शहादत की याद में मोहर्रम पर्व मुस्लिम समुदाय के द्वारा मनाया जाता है। मोहर्रम पर्व मुस्लिम समुदाय में विश्वास करने वाले लोगों का एक प्रमुख त्यौहार है इस माह उनके लिए बहुत विशेषता और महत्व है।

मौके पर संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए मोहर्रम पर्व काफी महत्व का पर्व है। उनके इस पर में हजारीबाग यूथ विंग ने अपने माध्यम से एक छोटी सी प्रयास की है प्रयास के दौरान पैकवाहा लोगों के बीच जूस का वितरण किया है। साथ ही कहा कि एकजुटता में बल है।

अध्यक्ष लखन खंडेलवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग पिछले 2 वर्षों से शहर में सामाजिक एवं धार्मिक कार्य करते आ रही है। लोगों की सेवा करने से मन प्रसन्न होता है।

मौके पर उपाध्यक्ष विकास केसरी, सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष रितेश खंडेलवाल, मोहम्मद ताजुद्दीन सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button