Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़

हजारीबाग यूथ विंग के कार्यकारिणी सदस्य ने विवाह की वर्षगांठ पर ओल्ड एज होम के बुजुर्गों की सेवा।

यूथ विंग का हर एक सदस्य अपने जन्मदिवस, शादी की वर्षगांठ में ओल्ड एज होम में देता है अपनी सेवा :– संजय कुमार

हजारीबाग यूथ विंग के कार्यकारिणी सदस्य ने विवाह की वर्षगांठ पर ओल्ड एज होम के बुजुर्गों की सेवा।

ऐसे उपलक्ष पर बुजुर्गों की सेवा करना अत्यंत सराहनीय :– लखन खंडेलवाल।

यूथ विंग का हर एक सदस्य अपने जन्मदिवस, शादी की वर्षगांठ में ओल्ड एज होम में देता है अपनी सेवा :– संजय कुमार

हजारीबाग शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाला हजारीबाग यूथ विंग के कार्यकारिणी सदस्य शनि देव ने अपनी शादी की पांचवी वर्षगांठ के उपलक्ष पर ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के बीच अपनी सेवा प्रदान की। मौके पर बतौर अतिथि के रूप में हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष लखन खंडेलवाल एवं सचिव संजय कुमार शामिल हुए।

 

मौके पर अध्यक्ष लखन खंडेलवाल ने कहा कि ऐसे उपलक्ष में ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के बीच अपनी सेवा देना यह काफी सराहनीय की बात है। हर व्यक्ति को अपने जन्म दिवस शादी की वर्षगांठ जैसे उपलक्ष्य में बुजुर्गों के बीच अपनी सेवा प्रदान करनी चाहिए। हमारे कार्यकारिणी सदस्य भाई शनिदेव जी को इस नेक कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद।

अपको बता दे की  सचिव संजय कुमार ने भाई शनि देव को शादी की वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यूथ विंग का हर एक सदस्य अपने जन्म दिवस शादी की वर्षगांठ में ओल्ड एज होम में अपनी सेवा प्रदान करता है।

मौके पर अध्यक्ष लखन खंडेलवाल, सचिव संजय कुमार, सदस्य विकास तिवारी, शनि देव की धर्मपत्नी सहित परिवार के सदस्य गण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button