Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़शिक्षा

स्वामी विवेकानंद जयंती की 161 वी जयंती सह युवा दिवस का आयोजन किया गया।

स्वामी विवेकानंद जयंती की 161 वी जयंती सह युवा दिवस का आयोजन किया गया।

 

स्वामी विवेकानंद जयंती की 161 वी जयंती सह युवा दिवस का आयोजन किया गया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह :  जीडी बगरिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती की 161 वी जयंती सह युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर एस पी सिंहा द्वारा स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन किया गया। महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ अनिल प्रसाद कुशवाहा, श्री आलोक मिश्रा ,समस्त प्राध्यापक, प्राध्यापिका, व प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं द्वारा भी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

डॉक्टर सिन्हा ने विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी का जीवन हमारे संपूर्ण स्वतंत्रता सेनानियों के लिए पथ प्रदर्शक रहा है एवं वर्तमान में हमारे लिए प्रगति का मार्ग दिखाने वाला है lस्वामी जी ने हमारे गौरवपूर्ण अतीत एवं उपलब्धियों को विश्व मंच पर रखने व भारत को इसके दर्शन एवं सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है ।उन्होंने आज वर्तमान में विवेकानंद जी के विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज अगर हमें प्रगति के पथ पर बढ़ना है तो स्वामी जी के विचारों पर ज्यादा से ज्यादा चर्चा की जानी चाहिए ।आज गुरु एवं शिष्य का संबंध स्वामी विवेकानंद एवं रामकृष्ण परमहंस की तरह होना चाहिए तभी राष्ट्र का निर्माण व विकास संभव है।

कार्यक्रम में मंच संचालन प्राध्यापक आरघो चटर्जी द्वारा किया गया, अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनिल प्रसाद कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापिका वंदना चौरसिया वीना झा, माधुरी कुमारी, रजनी कुमारी ,प्राध्यापक मृत्युंजय मिश्रा, आनंद पांडे ,आशीष कुमार, अरनव सावंता ,अरविंद कुमार, अमित कुमार, पंकज गुच्चैत एवं योग शिक्षिका सोनी कुमारी के साथ समस्त प्रशिक्षु छात्र छात्राएं सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button