Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़शिक्षा

स्वामी विवेकानंद एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई वार्षिक उत्सव

स्वामी विवेकानंद एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई वार्षिक उत्सव

स्वामी विवेकानंद एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई वार्षिक उत्सव

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मोहा मन

बरही:शोएब अख्तर 

हजारीबाग/बरही :- बरही के खोड़ाहर चारमाइल में स्थित स्वामी विवेकानंद एकेडमी का 7वीं वार्षिक उत्सव की धूम रही। मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने धमाल मचाया। शानदार समारोह के बीच स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। मौके पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, एसडीपीओ नाजीर अख्तर, जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, आइसीएआर, गौरियाकरमा संस्थान के विशेष कार्य अधिकारी डॉ विशाल नाथ पांडे, जिला परिषद सदस्य मंजू देवी, प्रमुख मनोज कुमार रजक, बरही मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय यादव, जिप सदस्य प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, खोड़ाहर के मुखिया अनीता देवी प्रतिनिधि खिरोधर यादव, उपमुखिया रोहित यादव, कृष्णा यादव आदि अतिथियों व शिक्षकों ने फूल माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया। साथ ही दीप प्रज्वलित कर वार्षिक समारोह का शुभारंभ किया गया।

स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गीत, संगीत, नृत्य, भाषण व नाट्य आदि की प्रस्तुति देते हुए सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह दौरान मंच संचालन स्वामी विवेकानंद एकेडमी, बरही के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार व निदेशक रामचंद्र यादव ने किया। समारोह में सभी अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वामी विवेकानंद एकेडमी, बरही के सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं व स्कूली बच्चों ने कोर कसर नहीं छोड़ा। समारोह में हजारों लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button