Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिशिक्षा

स्टील प्लांट बालमुकुंद कंपनी की ओर से 31 आंगनबाड़ी बच्चों के लिए बांटा गया निशुल्क बर्तन

स्टील प्लांट बालमुकुंद कंपनी की ओर से 31 आंगनबाड़ी बच्चों के लिए बांटा गया नि:शुल्क बर्तन

स्टील प्लांट बालमुकुंद प्रा. लि. की ओर से 31 आंगनबाड़ी बच्चों के लिए बांटा गया निशुल्क बर्तन

गिरिडीह: सामाजिक दायित्व निर्वहन के तहत गिरिडीह के जाने-माने स्टील प्लांट बालमुकुंद स्पंज एंड आयरन प्राइवेट लिमिटेड की ओर
बुधवार को शहर के मकतपुर स्थित इंदिरा कॉलोनी आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए बर्तन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा कुल 31 आंगनवाड़ी केंद्र के सेविकाओं के बीच निशुल्क बच्चों को पोषाहार परोसने हेतु बर्तन का वितरण किया गया। बर्तन में थाली, कटोरी, गिलास, छोटा प्लेट और चम्मच शामिल है। इस बाबत मुख्य अतिथि श्री राज ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन परोसने और बच्चों को खाने के लिए सामग्रियों का अभाव था। जिसको संज्ञान में लेते हुए इसकी सूचना बालमुकुंद स्टील प्लांट के निर्देशक को दिया गया।

जिसके बाद बिना देर किए प्लांट के निर्देशक ने अपने मैनेजर को इसकी जानकारी देकर जरूरत के हिसाब से बर्तनों की खरीदारी करवा दी। उन्होंने कहा कि प्लांट कई वर्षों से लगातार सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए आ रही है। मुख्य अतिथि ने प्लांट कंपनी को धन्यवाद देते हुए इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है। बर्तन पाकर सेविका भी काफी खुश दिखे। सेविकाओं ने कहा कि अब अलग-अलग प्रकार के बर्तन उपलब्ध हो जाने से बच्चों को खाना परोसने में काफी सहूलियत होगी। बताया गया कि चम्मच नहीं रहने से बच्चे हलवा वगैरह खा नहीं पाते थे। अब चम्मच मिल जाने से बच्चे आसानी से पोषाहार खा पाएंगे। बर्तन वितरण समारोह में प्रवेशिका किरण राज, कंपनी के महाप्रबंधक परशुराम तिवारी, विवेकानंद मुखर्जी, किरण कुमारी सिंह, कविता सिंह समेत कई सेविका उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button