Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुर्घटनालाइव न्यूज़हेल्थ

सूदन निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल यादव के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे विधायक

संवाददाता -मुन्ना यादव

हजारीबाग/चलकुशा : प्रखंड के ग्राम सूदन निवासी बाबूलाल यादव का बीते कल शाम आकस्मिक निधन हो गया। खबर मिलने के पश्चात बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव उनका अंतिम दर्शन करने हेतु अहले सुबह उनके घर पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

इस मौके पर भावुक होते हुए विधायक ने कहा कि वो एक कर्मठ और निष्ठावान समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनके निधन से मैं काफी मर्माहत हूं। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं जीवन के बाद मृत्यु का आना अटल सत्य है। मृत्यु तो जीवन का कड़वा सत्य है। जिस भी जीव ने पृथ्वी पर जन्म लिया उसकी मौत पहले से ही सुनिश्चित होती है। इसलिए हमें इस छोटे से जीवन में हमेशा अच्छे कार्यों को करते रहना चाहिए। बाबूलाल यादव जी को भी लोग उनके अच्छे कर्मों के लिए हमेशा याद करते रहेंगे। मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

Related Articles

Back to top button