Breaking Newsझारखण्ड

सियारी में विस्थापितों के समस्याओं से अवगत हुए पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद

सियारी में विस्थापितों के समस्याओं से अवगत हुए पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद

गोमिया: गोमिया प्रखंड अंतर्गत सियारी पंचायत के ओचो गांव में गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद पहुंचे। ओएनजीसी से सम्बद्ध विस्थापितों की बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान बैठक में विस्थापितों ने अपनी पीड़ा से पूर्व विधायक को अवगत कराया। कहा कि ओएनजीसी के कार्य के लिए हमारी जमीने ली गई है। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। इससे हम सभी लोग बहुत परेशान हैं। गांव के सात आठ युवक ड्रिलिंग कार्य मे लगे थे जिन्हें कंपनी ने बैठा दिया है, यह न्यायोचित नहीं है। वहीं इस पीड़ा से भी अवगत कराया कि आईईएल ओरिका कंपनी द्वारा कोनार नदी का पानी मिलने का कनेक्शन तो दिया गया है, लेकिन अपने चहारदीवारी से सट कर। जबकि बीच मे रेल ट्रैक है और दोहरा हो गया है। इससे बाल-बच्चों के जान का खतरा बना रहता है। इन सभी समस्याओं से अवगत होने के बाद पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने विस्थापितों को भरोसा दिया है कि ओएनजीसी प्रबंधन से वार्ता कर आप लोगों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। आपके हितो से कंपनी को खिलवाड़ नहीं करने देंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से झामुमो गोमिया प्रखंड उपाध्यक्ष रामवृक्ष मुर्मू, तेज नारायण महतो, बाबूदास मुर्मू, हीरालाल बेसरा, नेरू लाल मांझी,फलजीत महतो, मुकेश यादव, घनश्याम महतो, महेश टूडू, विगन टूडू ,अरुण मुर्मू ,राजकुमार भुइयां, जनेश टूडू ,दशरथ बेसरा आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button