Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

सरिता देवी हत्यारे को अब तक नहीं पकड़ पाई है पुलिस, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में किया गया धरना प्रदर्शन

सरिता देवी हत्यारे को अब तक नहीं पकड़ पाई है पुलिस, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में किया गया धरना प्रदर्शन

सरिता देवी हत्यारे को अब तक नहीं पकड़ पाई है पुलिस, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में किया गया धरना प्रदर्शन

गिरिडीह: बीते 5 जून को सरिता देवी की निर्मम हत्या करने वाला आरोपी को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। इसी के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में किसान मोर्चा के बैनर तले टावर चौक के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बताया गया कि गिरिडीह की पुलिस प्रशासन अभी तक इस कांड का उद्भेदन नहीं कर पाई है। 1 महीना से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सरिता देवी के हत्यारे को पुलिस नहीं पकड़ पाई है जो काफी चिंता का विषय है। पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने कहा कि इतने दिनों के बाद भी सरिता देवी के हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस अपने गिरफ्त में नहीं ले पाई है इससे साफ प्रतीत होता है कि राज्य सरकार किस तरह से काम कर रही हैं। वर्तमान राज्य सरकार लोगों को न्याय दिलाने में पूरी तरह से विफल हैं। बताया गया कि भाजपा किसान मोर्चा इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से जिला और पुलिस प्रशासन से मांग करती है कि सरिता देवी के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

कहा कि इस धरना माध्यम से भी पुलिस प्रशासन तत्परता नहीं दिखाती है तो बाध्य होकर बड़े स्तर पर आंदोलन कर सदन तक इस मामले को गंभीरता से उठाने का काम किया जाएगा। मालूम हो कि बीते 5 जून को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेडीह मैगजीनिया के पास खेत से काम कर लौट रही सरिता देवी की दिनदहाड़े हत्या बाइक सवार आरोपियों द्वारा किया गया था। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, निर्भय कुमार शाहाबादी, चुन्नू कान्त , सुरेश साव,विनय कुमार सिंह , सुभाष चंद्र सिन्हा, निवर्तमान मेयर सुनील पासवान, एजाज अहमद सोनू,नवीन सिन्हा, महेंद्र वर्मा, संगीता सेठ, शालिनी बेसिकियर, उषा कुमारी,समेत काफी संख्या में भाजपाई धरना प्रदर्शन में शामिल थे।

Related Articles

Back to top button