सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ शुरू
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में नए सत्रारंभ के अवसर पर बुधवार को 24 घंटे के अखंड रामचरितमानस पाठ का भव्य आयोजन किया गया।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ शुरू
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में नए सत्रारंभ के अवसर पर बुधवार को 24 घंटे के अखंड रामचरितमानस पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इससे पूर्व 31 मार्च 2026 को विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

बुधवार सुबह करीब 10 बजे दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद अखंड रामचरितमानस पाठ प्रारंभ हुआ, जो लगातार 24 घंटे तक चलेगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर विद्यालय के आचार्य, दीदी जी एवं समस्त कर्मचारीगण में खासा उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कमल ने सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सफलता के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि विद्या भारती में नए सत्र के पूर्व रामचरितमानस पाठ की परंपरा रही है, जो न केवल आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करती है, बल्कि हमारे भीतर के दुर्गुणों को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।



