सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बरगंडा में बुधवार को रविदास जयंती सह सम्मान समारोह किया गया।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बरगंडा में बुधवार को रविदास जयंती सह सम्मान समारोह किया गया।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बरगंडा में बुधवार को रविदास जयंती सह सम्मान समारोह किया गया।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बरगंडा में बुधवार को रविदास जयंती सह सम्मान समारोह किया गया।प्रधानाचार्य आनंद कमल ने बताया कि विद्या विकास समिति,झारखंड द्वारा आयोजित प्रांतीय निबंध प्रतियोगिता में भैया आदित्य कुमार कक्षा सप्तम ने तृतीय स्थान एवं रिमझिम कुमारी, मनीषा कुमारी,आकांक्षा सुमन, परी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार के तहत सद्साहित्य एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।वहीं प्रांतीय प्रतिभा खोज में प्रज्ञा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ₹4000 की नगद राशि एवं अर्पिता कुमारी श्रुति प्रियान को सांत्वना पुरस्कार में एक-एक हजार नगद राशि और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर बच्चे के अभिभावक भी उपस्थित थे।

विद्यालय परिवार अपने होनहार बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता है।प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्या भारती समय-समय पर अपने बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है जिससे बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा का उजागर होता है।कार्यक्रम में समस्त आचार्य-दीदी उपस्थित थी।




