Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिलाइव न्यूज़

सम्मेद शिखरजी में आयोजित दो दिवसीय भारतीय जनता पार्टी की पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

सम्मेद शिखरजी में आयोजित दो दिवसीय भारतीय जनता पार्टी की पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

सम्मेद शिखरजी में आयोजित दो दिवसीय भारतीय जनता पार्टी की पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: जिले के मधुबन सम्मेद शिखर में आयोजित दो दिवसीय भारतीय जनता पार्टी की पंचायत प्रतिनिधियों के साथ प्रशिक्षण का शुभारंभ शनिवार को दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम रघुवर दास, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों को बुक्के और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में पूरे राज्य भर से भाजपा के जिला परिषद अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष और सदस्यों ने भाग लिया है। बताया गया कि यह प्रशिक्षण कल तक चलेगा। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से आप सभी जिला परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्य को केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही

महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी साथ ही गरीब कल्याण योजना और ग्रामीण क्षेत्र के लिए जो योजना संचालित है उसकी भी जानकारी दी जाएगी।‌ उन्होंने कहा कि पंचायती राज के उद्देश्य की बारे में भी आप सभी को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में पंचायती राज की भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी जीप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को कई जानकारियां दी। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान अन्नपूर्णा देवी और रघुवर दास ने भी प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ,निर्भय कुमार शाहबादी ,सुनील पासवान,प्रकाश सेठ ,कामेश्वर पासवान, सुभाष चंद्र सिंहा ,संदीप डेंगाइच, दिनेश यादव, दिलीप बर्मा, डॉक्टर विद्याभूषण, सुरेश साव, डॉक्टर विकास लाल ,अशोक उपाध्याय, हरमिंदर सिंह बग्गा, नुनुलाल मरांडी, संगीत सेठ, शालिनी बेसिकियर,प्रोफेसर विनीता कुमारी सहित कार्यकर्ता लगे हुए है।

Related Articles

Back to top button