Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

सभी तेरह प्रमुखों के उपस्थिति में संपन्न हुआ प्रमुख चुनाव, बेंगाबाद प्रमुख मीना देवी बनी अध्यक्ष 

सभी तेरह प्रमुखों के उपस्थिति में संपन्न हुआ प्रमुख चुनाव, बेंगाबाद प्रमुख मीना देवी बनी अध्यक्ष 

सभी तेरह प्रमुखों के उपस्थिति में संपन्न हुआ प्रमुख चुनाव, बेंगाबाद प्रमुख मीना देवी बनी अध्यक्ष 

 

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: बस स्टैंड स्थित नया परिसदन भवन में मंगलवार को प्रखंड के प्रमुख का चुनाव किया गया। इस दौरान जिले के सभी तेरह प्रमुख मौजूद थे। चुनाव के दौरान सभी प्रमुखों के सहमति से बेंगाबाद प्रमुख मीना देवी को अध्यक्ष के रूप में चुना गया। वहीं डुमरी के प्रमुख उषा देवी को उपाध्यक्ष और गिरिडीह सदर प्रमुख पूनम देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस बाबत नवनियुक्त प्रमुख अध्यक्ष मीना देवी ने कहा कि 13 प्रमुखों ने मिलकर मेरे ऊपर जो विश्वास के साथ अध्यक्ष पद के लिए चुने है उसपर मैं सदेव खरी उतरूगी। उन्होंने कहा की हम सभी प्रमुख मिलकर अपने अपने क्षेत्र में विकास का कार्य और योजनाओं को पहुंचाने का काम करूंगी। नवनियुक्त कोषाध्यक्ष ने कहा की सभी प्रमुखों ने मेरे ऊपर जो भरोसा के साथ पद के लिए चुना है उसके लिए मैं सभी प्रमुखों का आभारी हूं। हम सभी मिलकर हक और योजनाओं के लिए जिस भी विभाग से लड़ने की जरूरत है मिलकर एकता के साथ लड़ेंगे। नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने भी सभी प्रमुखों को धन्यवाद देते हुए मिले दायित्वों को अच्छी तरह से निभाने की बाते कहीं। मौके पर मार्गदर्शन मंडली के रूप में सुनील यादव संजीत यादव संजय साहब अजय राय अजय यादव रंजीत मंडल मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button