Breaking News

सदर प्रखंड में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन, तकनीकी खेती पर दिया गया जोर

सदर प्रखंड में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन, तकनीकी खेती पर दिया गया जोर

सदर प्रखंड में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन, तकनीकी खेती पर दिया गया जोर

गिरिडीह: सदर प्रखंड सभागार में गुरुवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख पूनम देवी, जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह, बीडीओ दिलीप महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसान मित्रों के बीच जिले में मानसून की बेरुखी के कारण उत्पन्न हो रही समस्या के संबंध में बातचीत की गई। गोष्ठी के दौरान पूरे प्रदेश में वर्षा नहीं होने के कारण कोन सी खेती कर धान खेती की भरपाई की जाय इस संबंध में कृषि पदाधिकारी द्वारा विस्तार से बताया गया। उन्होंने किसान मित्रों को बताया कि इस बार पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं हो रही है।

ऐसे में तकनीकी विधि से खेती करें। इस वर्ष वर्षा नहीं होने के कारण ज्वार, बाजरा, मडुआ, दलहन, तिलहन खेती कर धान की फसल का भरपाई किया जा सकता है। उन्होंने किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहें योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस बाबत जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि बारिश नहीं होने के कारण जिले में विषम परिस्थिति उत्पन्न हो गई है। वर्षा की कमी के कारण जिले में समय पर खेती नहीं हो पा रहा है। इस जिला की मुख्य फसल धान की खेती है। जिले के लगभग सभी किसान बड़े स्तर पर धान की फसल उगाते है। हालांकि इस बार पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण धान की उपज अच्छे से नहीं हो पाएगा। ऐसे में किसानों को तकनीकी विधि से खेती कर मोटा अनाज की खेती कर धान की खेती की भरपाई किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसान हाइब्रिड धान का बीज लगा सकते हैं क्योंकि हाइब्रिड धान का बीज 40 से 45 दिन में ही बेहतर फसल देती है इससे किसानों को लाभ होगा। मौके पर बीटीएम रमेश कुमार,एटीएम अनिकेत कुमार, बीएओ लखन पंडित व काफ़ी संख्या में किसान मित्र उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button