Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सदर प्रखंड के बजटो पंचायत के सिमरिया में शनिवार को निरंकारी संत समागम का आयोजन

सदर प्रखंड के बजटो पंचायत के सिमरिया में शनिवार को निरंकारी संत समागम का आयोजन

सदर प्रखंड के बजटो पंचायत के सिमरिया में शनिवार को निरंकारी संत समागम का आयोजन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: सदर प्रखंड के बजटो पंचायत के सिमरिया में शनिवार को निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया। इस समागम में धनबाद गिरिडीह के जोनल हेड जीएस मित्तल मुख्य रूप से पहुंचे हुए थे। इस समागम के दौरान उन्होंने अपने वाणी से ईश्वर की महता पर प्रकाश डालते हुए लोगों को कई सीख और संदेश दिए। समागम को संबोधित करते हुए जीएस मित्तल ने कहा कि 84 लाख योनियों में भ्रमण करने के बाद मानव का जीवन हम सभी को मिला है। इसीलिए मानव जीवन को अच्छे काम में लगावे। उन्होंने कहा कि हम सभी मनुष्यों का कर्तव्य बनता है कि लोगों की सेवा करें हर पशु पक्षियों पर दया करें। कहा कि मानव का जीवन महज खाने-पीने और ऐसो आराम के लिए नहीं है क्योंकि यह काम तो पशु-पक्षी भी करते हैं मानव योनि में जन्म लेने का मतलब हमें दया के साथ-साथ प्रेम के माध्यम से लोगों का मदद करें। उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि हम सभी मिलजुल कर जाति पति के भेदभाव को दूर कर जीवन ज्ञापन करें और ईश्वर को माने। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों में काफी विश्वास देखने को मिला। लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर सत्संग में भाग लिया यह काफी खुशी की बात है। मौके पर उपस्थित गिरिडीह की मुखी माधुरी गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को काफी दिनों से सत्संग कराने का मन था जिसको देखते हुए जोनल हेड को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें एक को जाना चाहिए एक को मारना चाहिए और एक होकर रहना चाहिए ईश्वर पर भरोसा करना चाहिए उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे।

मौके पर गिरिडीह मुखी माधुरी गुप्ता,विपुल गुप्ता,अर्जुन कुशवाहा,बिरेंद्र दास,सुरेंद्र महतो,रोहन महतो,राजेश साव,सिकंदर दास,टहल कुमार,मुंशी प्रसाद वर्मा,बिनोद दास,मनोज कुमार,रीता गुप्ता,मुखिया अनीता देवी,पम्मी सिन्हा,डोली कुमारी,मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र वर्मा समेत

सैकड़ों महात्मा और बहने मौजूद थी।साथ ही लंगर का भी आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button