Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

सदर प्रखंड के धनयडीह में जागो फाउंडेशन द्वारा क्राई के सहयोग से विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों के लिए प्रखंड स्तरीय मेला का आयोजन किया गया।

सदर प्रखंड के धनयडीह में जागो फाउंडेशन द्वारा क्राई के सहयोग से विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों के लिए प्रखंड स्तरीय मेला का आयोजन किया गया।

 

सदर प्रखंड के धनयडीह में जागो फाउंडेशन द्वारा क्राई के सहयोग से विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों के लिए प्रखंड स्तरीय मेला का आयोजन किया गया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: सदर प्रखंड के धनयडीह में जागो फाउंडेशन द्वारा क्राई के सहयोग से विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों के लिए प्रखंड स्तरीय मेला का आयोजन किया गया। जिसमें गिरिडीह और बिरनी प्रखंड के 30 विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने भाग लिया। मेला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य प्रवीण मुर्मू, मुखिया संघ के अध्यक्ष भागिरथ मंडल, सेनादोनी के मुखिया बालेश्वर यादव, अलगुण्दा के पंचायत समिति सदस्य गुलमोहम्मद अंसारी, सेनादोनी के पंचायत समिति सदस्य दीपक राम, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मदन कुमार सिन्हा, जागो फाउंडेशन के सचिव श्री बैद्यनाथ, संकुल साधन सेवी किरण वर्मा, सुशील कुमार मिश्रा, पूर्व जिला परिषद सदस्य किरण वर्मा , जिला शिक्षा विभाग के अरुण कुमार शर्मा आदि लोगों ने भाग लिया। सबसे पहले मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर मेला का उद्घाटन किया गया। फिर मेला आयोजन के उद्देश्य को बताते हुए जागो फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ कहा कि हमारी संस्था गिरिडीह और आसपास के जिलों में बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कार्य कर रहें हैं। सभी बच्चे विद्यालय से जुड़ सके और वे नियमित विद्यालय जाय इसमें विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका सबसे अहम है।

सरकार द्वारा विद्यालय स्तर पर समिति का गठन की ताकि विद्यालय का संचालन सही तरीके से हो सके और सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं को विद्यालय स्तर पर उतारा जा सके। साथ विद्यालय से ड्राप आउट बच्चों की पहचान किया जा सके और उसे कैसे विद्यालय से जोड़ना है उसके लिए काम कर सके। साथ विद्यालय के विकास के लिए योजनाएं बना सके, जिससे विद्यालय का सही तरीके से विकास हो सके। हमलोग समिति के सदस्यों को सशक्त बनाने के लिए लगातार बैठक और क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन करते रहते है। हमारे काम के दौरान कुछ बातें और कमियां निकलकर आई है उसका समाधान के लिए हम किस तरह से योजनाएं बना सके इसके लिए इस मेला का आयोजन किया गया है। हम आज पूरा इस विषय पर मंथन करेंगे और समाधान की और पहुचने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मदन कुमार सिन्हा जी ने कहा कि इस तरह के मेला का आयोजन करने से समिति के सदस्यों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और उसका विकास होगा। इससे विद्यालय के विकास में बहुत ही सराहनीय योगदान मिलेगा। मैं जागो फाउंडेशन को इस मेला का आयोजन करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ। संस्था शिक्षा के विकास को लेकर बहुत गंभीर है और बहुत ही सरहनीय कार्य कर रही है। इस क्षेत्र में शिक्षा का विकास भी बहुत ही अच्छे तरह से हो रही है। विद्यालयों में बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है जिसमे संस्था के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष भगीरथ मंडल ने कहा कि इस मेला में जितने भी अध्यक्ष और सदस्य आए हैं सभी से कहना चाहता हूँ कि आप सभी अपने भूमिका को बहुत ही अच्छे तरह से निभा रहे हैं लेकिन आपको और भी गंभीर होने की आवश्यकता है। आप सभी गांवों से है और गाँव के बच्चों के बारे में आप अच्छी तरह से जानते हैं। अगर कोई भी बच्चे की सूचना आपको मिलती है जो विद्यालय नहीं जा रहे हैं तो उसे और उसके अभिभावकों को समझाने का काम करें ताकि सभी बच्चे नियमित विद्यालय जा सके और अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। मैं जागो फाउंडेशन को बहुत धन्यवाद देता हूँ कि आप इस क्षेत्र में शिक्षा के विकास को लेकर बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे है। इस तरह के कार्यक्रम से लोगों में उत्साह आएगा और वे अच्छी तरह से अपनी भूमिका को निभा पाएंगे। जिला परिषद सदस्य प्रवीण मुर्मू ने कहा कि मैं जागो फाउंडेशन के कार्यों से बचपन से अवगत हूँ। मैं बचपन से ही जागो के कार्यक्रम में भाग लेता रहा हूँ।आज इस मेला में आकर खुद को बहुत ही गौरांवित महसूस कर रहा हूँ। मैं यहाँ उपस्थित सभी लोगों से कहना चाहता हूँ कि आप सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें और उससे अपने बच्चों को लाभ दिलाए। आज सरकार द्वारा लड़कियों के शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना लेकर आएं है मैं समिति के सदस्यों से आग्रह करता हूँ कि इसका लाभ क्षेत्र के सभी लड़कियों को मिल सके। मेला में 30 विद्यालयों के समिति के अध्यक्षों को सौल और मैडल देकर सम्मानित किया गया। इस मेला में अलगुन्दा के पंचायत समिति के सदस्य गुलमोहम्मद अंसारी, सेनदोनी के पंचायत समिति के सदस्य श्री दीपक राम, जिला परिषद सदस्य किरण वर्मा, CRP किरण वर्मा, सुशील मिश्रा, जिला शिक्षा विभाग के अरुण शर्मा, सेनदोनी के मुखिया बालेश्वर यादव, धनयडीह के प्रधानाध्यापक भुनेश्वर प्रसाद सिंह, वरीय शिक्षक संजीव कुमार के अलावा बहुत सारे अध्यक्ष और सदस्यों ने भी अपनी अपनी विचार रखी। मेला के संचालन में जागो फाउंडेशन के वीरेंद्र वर्मा, मंजूर, डोली, नीलम, महेंद्र दास आदि का सराहनीय सहयोग रहा। मेला में मंच संचालन संस्था के वरीय पदाधिकारी सरोजित कुमार ने किया धन्यवाद ज्ञापन गेंदों प्रसाद वर्मा ने किया। इस मेला में 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया और मेला के उद्देश्यों का लाभ लिया।

Related Articles

Back to top button