Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

श्री शक्ति दुर्गा मंदिर में महा भंडारा का आयोजन किया गया।

श्री शक्ति दुर्गा मंदिर में महा भंडारा का आयोजन किया गया।

श्री शक्ति दुर्गा मंदिर में महा भंडारा का आयोजन किया गया।

गिरीडीह, मनोज कुमार।

गिरीडीह: दुर्गा पूजा समाप्ति के बाद शनिवार को झंडा मैदान स्थित पुराना जेल परिसर दुर्गा मंदिर, कोलडीह दुर्गा मंदिर और बीबीसी रोड स्थित श्री शक्ति दुर्गा मंदिर में महा भंडारा का आयोजन किया गया।

इस दौरान खिचड़ी प्रसादी बनाकर भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। पुराना जेल परिसर दुर्गा मंदिर में दोपहर से महाभंडारे का प्रसाद वितरण शुरू किया गया। यहां पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी उप महापौर प्रकाश सेठ समेत हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद को ग्रहण किया वहीं कई लोग बर्तन में प्रसादी भरकर घर ले गए। मौके पर अरुण साह राजेंद्र तरवे अजय पाठक वाल्मीकि सिंह कृष्ण कुमार सिंह रमेश सिंह आलोक कुमार नंदू पासवान गजेंद्र सिंह गौरव कुमार समेत अन्य समितियों का योगदान रहा। कोलडीहा स्थित 20 नंबर में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यहां भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी महाप्रसाद को ग्रहण किया।

यहां पर मुख्य रूप से संयोजक राजेंद्र प्रसाद यादव अजय कुमार साह दिलीप यादव मंटू यादव उमेश शाह सहित कई सदस्य गण मौजूद थे। वहीं बीबीसी रोड स्थित मां शक्ति दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान कई लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर मुख्य रूप से राजेंद्र बरनवाल रवि कुमार रितेश सिन्हा निक्कू सिन्हा संजय पांडे सनी कुमार भोलाराम सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button