Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

श्री कृष्ण बलराम सेवा संगठन का महत्वपूर्ण बैठक मधुवन धर्मशाला में हुआ संपन्न, कई लोग हुए शामिल

समाज के अंतिम व्यक्ति को संगठन से जोडा जाएगा एवं संगठन समाजिक उत्थान के लिए सदैव कार्य करेगी : शंभु गोप

श्री कृष्ण बलराम सेवा संगठन का महत्वपूर्ण बैठक मधुवन धर्मशाला में हुआ संपन्न, कई लोग हुए शामिल

एक ही सुर में सभी ने श्रीकृष्ण का वंशज का दिया नारा एवं सहित कई नारों से संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

संगठन का रेजिस्ट्रेशन, प्रखण्ड स्तर पर विस्तार, सदस्यता शुल्क एवं कार्यलय निर्माण सहित कई विषयों पर हुई सघन चर्चा

समाज के अंतिम व्यक्ति को संगठन से जोडा जाएगा एवं संगठन समाजिक उत्थान के लिए सदैव कार्य करेगी : शंभु गोप

हजारीबाग: श्री कृष्ण बलराम सेवा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक बडा बाजार ग्वालटोली स्थित मधुवन धर्मशाला में दिन रविवार को संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता संगठन के कोषाध्यक्ष रामदुलारे यादव एवं संचालन मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष सह समाजसेवी अरूण कुमार यादव ने किया। संगठन से जुड़े हजारीबाग जिला के विभिन्न प्रखण्डो से यादव समाज के सदस्यगण शामिल होकर अपना-अपना विचार दिया। संगठात्मक मजबूती एवं कईं अन्य विषयों पर चर्चा एवं परिचर्चा किया। संगठन का रेजिस्ट्रेशन, प्रखण्ड स्तर पर विस्तार, सदस्यता शुल्क एवं कार्यलय निर्माण सहित कई मुद्दों पर आपस में विचार किया।

एक ही सुर में सभी ने श्रीकृष्ण का वंशज का नारा दिया। श्रीकृष्ण राधे- राधे का नारा लगाकर संगठन का मजबूत करने का संकल्प लिया। सर्वसम्मति से बडा बाजार ग्वालटोली स्थित हनुमान मंदिर के निकट कार्यलय का निर्माण का जगह पारित किया गया। साथ ही अगला बैठक आगामी 14 जनवरी को समय 12 बजे मधुवन धर्मशाला में सुनिश्चित किया गया। मौके पर संगठन के अध्यक्ष शंभु गोप ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को संगठन से जोडा जाएगा एवं आगे संगठन समाजिक उत्थान के लिए सदैव कार्य करेगी। प्रखण्ड स्तर पर विभिन्न प्रखण्डो में चुनाव करने की तैयारी चल रही है।

जल्द संगठन का रेजिस्ट्रेशन एवं सभी की सहयोग से कार्यलय का निर्माण होगा। मौके पर विशेष रूप से श्री कृष्ण बलराम सेवा संगठन के अध्यक्ष शंभू यादव, सचिव मंजीत यादव, कोषाध्यक्ष राम दुलारे यादव, उपाध्यक्ष संजीत यादव, मनोज यादव, राजेश यादव, अरुण यादव, कुणाल यादव, गुड्डू यादव, बबलू यादव, पप्पू गोप, बसदेव गोप, परमेश्वर यादव, बिजय गोप, हरि गोप, अशोक यादव, मनोज कुमार यादव, राजन यादव, कृष्ण गोप, बिकाश कुमार यादव, कविन्द्र यादव एवं लल्लू गोप सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button