Breaking Newsझारखण्डताजा खबरशिक्षा

शिक्षा विभाग समेत अन्य अधिकारियों ने मुखिया व वार्ड पार्षद सम्मेलन आयोजित कर नई शिक्षा नीति के बारे में दी जानकारी

शिक्षा विभाग समेत अन्य अधिकारियों ने मुखिया व वार्ड पार्षद सम्मेलन आयोजित कर नई शिक्षा नीति के बारे में दी जानकारी

शिक्षा विभाग समेत अन्य अधिकारियों ने मुखिया व वार्ड पार्षद सम्मेलन आयोजित कर नई शिक्षा नीति के बारे में दी जानकारी

 

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: झारखंड शिक्षा परियोजन गिरिडीह की ओर से शुक्रवार को जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन बहुउद्देशीय भवन गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में आयोजित किया गया। इस दौरान नई शिक्षा नीति के अनुरूप मुखिया व वार्ड पार्षद के उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई। नई शिक्षा नीति के साथ साथ पेयजल सुविधा शौचालय का रखरखाव समेत अन्य जानकारी के बारे में बताया गया। साथ ही उनके क्षेत्र और पंचायत के स्कूलों को शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बेहतर किया जाए उसके बारे में उन तमाम मुखिया और वार्ड पार्षद से जानकारी और सुझाव प्राप्त किया गया।

अपने अपने क्षेत्र में वहां के मुखिया और वार्ड पार्षद कैसे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कर सके उसको लेकर भी जानकारियां दी गई। कुल मिलाकर के शिक्षा विभाग के साथ कैसे जन सहभागिता के साथ शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाया जाए उसको लेकर इस कार्यक्रम में चर्चा की गई। इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आइलिन टोप्पो ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से जो भी कार्यक्रम व योजनाएं चलाए जा रहे हैं उससे जोड़ने का काम किया गया। साथ ही उन तमाम योजनाओं के बारे में बताया गया। डीईओ ने बताया कि उपस्थित मुखिया व वार्ड पार्षद से उनके क्षेत्र के स्कूलों का विकास कैसे हो उसको लेकर उन लोगों का सुझाव जाना गया। इस दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी जयप्रकाश मेहरा ने जाति प्रमाण पत्र और छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारियां दी।

डीआरडीए निदेशक आलोक कुमार ने रोजगार उन्मुखी कार्यक्रम के बारे में बताया। कार्यक्रम शुरू होने के पहले बैनर में वार्ड पार्षदों का नाम नहीं रहने के कारण वार्ड पार्षद विरोध करते हुए सम्मेलन से निकल गए। वहीं कुछ मुखिया भी वहां कि व्यवस्था पर नाराज दिखे। वार्ड पार्षद ने कहा की सभी वार्ड पार्षदों तक आमंत्रण कार्ड नहीं पहुंचा है। हमलोग जब कार्यक्रम स्थल पर आए तो बैनर में सिर्फ मुखिया सम्मेलन लिखा हुआ था। इस पर पूछे जाने पर डीईओ ने कहा कि फिलहाल यह जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं आई है। कहा कि वार्ड पार्षद के बिना उनके क्षेत्र का स्कूलों का विकास होना मुश्किल है। इसलिए उनका हमेशा साथ शिक्षा विभाग को चाहिए तभी मिल कर शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाइयों को छू पाएंगे। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ,डॉ अशोक कुमार एनआरएचएम पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम, डीएसई विनय कुमार ,अभिनव कुमार सिन्हा सहित पुरे जिले के मुखिया मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button