Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

शास्त्री नगर दुर्गा मंडप प्रबंधन समिति का हुआ गठन

शास्त्री नगर दुर्गा मंडप प्रबंधन समिति का हुआ गठन

शास्त्री नगर दुर्गा मंडप प्रबंधन समिति का हुआ गठन

गिरीडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: शहर के शास्त्री नगर स्थित दुर्गा मंडप में शनिवार को मोहल्ले की आमसभा की बैठक हुई। मोहल्ले के वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण प्रसाद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मोहल्ले के निवासियों ने सर्वसम्मति से 34 सदस्यीय दुर्गा मंडप प्रबंधन समिति का गठन किया। बैठक में दुर्गा मंडप के लिए तैयार की गई नियमावली को रखा गया, जिसे आमसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया। इसके बाद स्वीकृत नियमावली के अनुसार दुर्गा मंडप प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का चुनाव कराया गया। चुनाव में सर्वसम्मति से संजय कुमार सिन्हा को अध्यक्ष, रितेश सराक को सचिव और मुकेश यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इनके साथ कैलाश राम उपाध्यक्ष, पपिन्द्र कुमार राणा संयुक्त सचिव और दीपक लाल सह कोषाध्यक्ष चुने गए। इनके अलावा संरक्षक सदस्य के रूप में सुरेश साव, सुनील भूषण, अमर सिन्हा, कमलनयन सिंह, राजेश सिन्हा, सत्यनारायण प्रसाद, मिथिलेश कुमार, विजय सिन्हा, रंजय बरदियार, अनूप सिन्हा और प्रवीण सिन्हा को शामिल किया गया। रंजीत सिन्हा, संदीप सौरभ, राजीव सिन्हा, मनीष मंडल, राजकमल राजेश, सीताराम पासवान, प्रवीर सिन्हा, दीपक अग्रवाल, संजय करुणेश, नटवर सराक, सत्या यादव, योगेश यादव, जितेंद्र राय, त्रिकाल कुमार, ओमप्रकाश मंडल, मितेश सराक और ओंकार प्रसाद को समिति सदस्य बनाया गया।
शास्त्री नगर दुर्गा मंडप प्रबंधन समिति के नव चयनित संरक्षक सदस्य सुनील भूषण ने बताया कि शास्त्री नगर में पिछले चार दशकों से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन होता आ रहा है। वर्तमान में मोहल्ले में स्थित दुर्गा मंडप में कई देवी-देवताओं की मूर्तियां विराजमान हैं। मंडप अब बड़े मंदिर का स्वरूप ले चुका है।

अतः इसके सुचारू संचालन और विकास के लिए एक प्रबंधन समिति के गठन की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए मोहल्ले वासियों के सहयोग से प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। उन्होंने नई कमेटी के सभी नव चयनित पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामना देते हुए कहा कि शास्त्री नगर दुर्गा मंडप के संरक्षण और विकास में नई समिति पूरी मेहनत और श्रद्धा से बेहतर कार्य करेगी।

Related Articles

Back to top button