Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार एसडीपीओ अनिल सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार एसडीपीओ अनिल सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार एसडीपीओ अनिल सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह:  गांडेय पुलिस ने एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को इसकी जानकारी एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने बरवाडीह स्थित अपने कार्यालय से प्रेस वार्ता कर दी। गिरफ्तार आरोपी में भंडरकुंडा निवासी मोहम्मद शफीक अंसारी है। एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांडेय के सोनाजोरी पहाड़ी के पास छिपकर साइबर अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके बाद गांडेय थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए एक साइबर अपराधी को मौके पर से गिरफ्तार किया।

इस दौरान दो साइबर अपराधी मौके से फरार हो गया। जिसके विरुद्ध थाना में कांड दर्ज कर छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि साईबर अपराधी के पास से 14 पीस मोबाइल भी बरामद किया गया जिसमें से आठ मोबाइल आईफोन है। बताया गया कि सभी मोबाइल में सिम लगा हुआ पाया गया है। इसके अलावा तीन अलग से सिम भी बरामद किया गया।

एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि किस तरह से घटना को अंजाम देता था इन तमाम बिंदुओं को पुलिस खंगाल रही है। जल्द ही इसमें शामिल अन्य अपराधियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। टीम में थाना प्रभारी साकेत प्रताप देव बीरबल सिंह कृष्णकांत कुमार सपन कुमार कुंदन कुमार सिंह अर्जुन महतो शामिल थे।

Related Articles

Back to top button