Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

शहर के विभिन्न चौक चौराहा का भ्रमण कर फुटपाथ पर सोने वाले लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया

शहर के विभिन्न चौक चौराहा का भ्रमण कर फुटपाथ पर सोने वाले लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया

 

शहर के विभिन्न चौक चौराहा का भ्रमण कर फुटपाथ पर सोने वाले लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : बढ़ती ठंड को देखते हुए इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की ओर से बुधवार की देर रात शहर के विभिन्न चौक चौराहा का भ्रमण कर फुटपाथ पर सोने वाले लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। शाखा की सदस्यों ने शहर के बड़ा चौक गुरुद्वारा रोड बस स्टैंड कचहरी चौक और सदर अस्पताल के पास कुल चालीस कंबल, जैकेट व स्वेटर जरूरतमंद व्यक्तियों के को दिया गया।

इस बाबत क्लब की प्रेसिडेंट अर्चना कुमारी एवं संस्थापिका पी डी सी पूनम सहाय ने बताया कि तापमान में अचानक काफी गिरावट आई है जिसके कारण ठंड बड़ी है। इसी को देखते हुए जरूरतमंदों और फुटपाथ पर सोने वाले रिक्शा ठेला लोगों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया गया। कहा की आगे भी 1 सप्ताह तक इस तरह के सराहनीय कार्य करने का उनका प्रयास रहेगा। मौके पर सेक्रेटरी सोनाली तर्वे , ट्रेजरर कविता राजगढ़िया, एडिटर स्मृति आनंद, लक्ष्मी शर्मा, रश्मि गुप्ता, नमिता जमुआर समेत सभी सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button