Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

वृद्ध लोगों को भोजन कराकर बढ़ता भारत फाउंडेशन का किया गया शुभारंभ

गरीबों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगी यह फाउंडेशन

वृद्ध लोगों को भोजन कराकर बढ़ता भारत फाउंडेशन का किया गया शुभारंभ, गरीबों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगी यह फाउंडेशन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: बढ़ता भारत फाउंडेशन की शुरुआत शुक्रवार को वृद्धा आश्रम में रह रहें वृद्ध लोगों को खाना खिलाकर किया गया।

इस दौरान इस फाउंडेशन के विकास को लेकर वृद्ध लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस बाबत बताया गया कि बढ़ता भारत फाउंडेशन का मिशन निचले स्तर के लोगों को जहां तक संभव हो सके वहां तक मदद करना है। इसी उद्देश्य को लेकर इस फाउंडेशन की शुरुआत वृद्ध दादा दादी के बीच भोजन करा कर किया गया। बताया गया कि यह फाउंडेशन

आगे हमेशा निम्न व गरीब मजदूर स्तर के लोगों के लिए तैयार रहेगा और जहां तक संभव हो सकें मदद करने का कार्य करेंगा। फाउंडेशन के मुख्य उद्देश्य को लेकर निम्न तपके के लोगों को ऊपर लाना भी बताया गया। बताया गया कि आगे भी अलग-अलग क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य किए जाएंगे। मौके पर फाउंडेशन की प्रियांशु शेखर सहित संस्था के सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button