Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिलाइव न्यूज़

वीरांगना दुर्गावती प्रतिमा स्थल की शक्ति केंद्र के रूप में बनेगी पहचान

2 लाख परिवारों तक पहुँचाया जा रहा आमन्त्रण

वीरांगना दुर्गावती प्रतिमा स्थल की शक्ति केंद्र के रूप में बनेगी पहचान

2 लाख परिवारों तक पहुँचाया जा रहा आमन्त्रण

चित्रकूट:  दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा अनावरण समारोह 1 अप्रैल की तैयारियों हेतु व्यवस्था से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन की उपस्थिति में महर्षि वाल्मीकि परिसर कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां सतना में आयोजित की गई।

 

बैठक में आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाह उत्तम बनर्जी, प्रांत प्रचारक बृज कांत जी, जिला संघचालक राम बेटा कुशवाहा, सह विभाग कार्यवाह लक्ष्मीकांत जी, विभाग प्रचारक संजय जी, खण्ड कार्यवाह सत्येंद्र त्रिपाठी, सामाजिक कार्यकर्ता चूड़ामन जी, उप महाप्रबंधक डीआरआई डॉ अनिल जायसवाल, समाजशिल्पी दम्पति प्रभारी डॉ अशोक पाण्डेय, हरीराम सोनी एवं दीनदयाल शोध संस्थान के समस्त प्रकल्पों के व्यवस्था से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ साथ मझगवां विकास खंड के प्रमुखों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।

 

इस दौरान अभय महाजन संगठन सचिव ने कहा कि वीरांगना दुर्गावती जी की प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम जनता की पहल एवं पुरुषार्थ से किया जा रहा है, सभी को यह स्मरण रखना है कि यह कार्यक्रम सामूहिक प्रयत्न का परिणाम है सभी इसमें सहभागी बनें और यह कार्यक्रम सीमाओं में न बधें। 2 लाख परिवारों तक समय से आमन्त्रण देने का कार्य पूर्ण किया जाना है जिसमें लगभग 75 हजार परिवारों तक आमन्त्रण पहुँचाया जा चुका है सभी का यथाशक्ति सहयोग प्राप्त हो रहा है। शेष कार्य भी शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

सह प्रान्त कार्यवाह उत्तम बनर्जी ने कहा की सभी के सकारात्मक सहयोग से अच्छे वातावरण का सृजन होता है, जनजातीय क्षेत्र में बेहतरी का वातावरण बनें। वे सभी समाज की मुख्य धारा से जुड़ें, सभी उनके प्रति सभी श्रद्धा का भाव रखें। जनता की सहभागिता एवं उनके सहयोग से ही इस कार्यक्रम को स्थायी व अविस्मरणीय बनाया जा सकता है। इसे शक्ति केंद्र के रूप में सभी के सहयोग से विकसित किया जाएगा। समाज के सभी वर्गों के सहयोग से शक्ति केंद्र के रूप में वीरांगना दुर्गावती जी की प्रतिमा अनावरण का गौरवपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न किया जाएगा।

प्रान्त प्रचारक ब्रजकांत जी ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता के लिए स्थान, समय एवं कार्यकर्ता तीनों के बीच बेहतर नियोजन से ही बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। चित्रकूट गौरव दिवस (रामनवमी) पर चित्रकूट परिक्षेत्र के प्रत्येक आबादी के प्रत्येक घर में कम से कम 11 दीपक अवश्य प्रज्ज्वलित किये जायें इसके लिए भी सभी से आग्रह करें।

कलेक्टर सतना अनुराग वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाडे, एस डी एम एवं सभी सम्मानित अतिथियों द्वारा प्रतिमा अनावरण स्थल एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया।

विजय त्रिवेदी चित्रकूट

Related Articles

Back to top button