Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

विवाह भवन में हुआ भाजपा की बैठक पहुंचे संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह

विवाह भवन में हुआ भाजपा की बैठक पहुंचे संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह

विवाह भवन में हुआ भाजपा की बैठक पहुंचे संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, कार्यकर्ताओं को दिए कई निर्देश

 

गिरिडीह: मनोज कुमार।

 

गिरिडीह: सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक झंडा मैदान स्थित विवाह भवन में संपन्न में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह व राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती तक पखवारा के रूप में मनाना है। बताया गया की इन 15 दिनों में संगठन के कार्यकर्ता सदस्यगण लोगों के पास समाज में जाकर सेवा भावना से कार्य करेंगे।

जिसमें रक्तदान शिविर,वृक्षारोपण सहित कई कार्यक्रम आयोजन कर इस जन्म दिवस को और खास बनाया जाएगा। इस दौरान बैठक दो सत्रों में किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती एकता और बल पर भी मुख्य रूप से चर्चा किया गया। इस बाबत संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सफाई अभियान, चौक चौराहा पर लगाए गए प्रतिमा का सफाई, वृक्षारोपण आदि कार्य किए जायेगे। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वकांक्षी योजना के बारे में भी बताया जाएगा। बैठक में जमुआ विधायक केदार हाजरा ,पूर्व सांसद रविंद्र पांडे, प्रणव वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, चुन्नू कांत ,उपमहापौर प्रकाश सेठ ,प्रदेश प्रवक्ता अनुसूचित मोर्चा के सुनील पासवान , सुरेश साव,चंद्रमोहन प्रसाद ,दिलीप बर्मा, हरविंदर सिंह बग्गा ,संदीप डेंगेच, संगीता सेठ, संजू देवी ,रजनी कोर सहित पार्टी के गई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button