Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

विभिन्न मुद्दों को लेकर पूर्व सांसद रवींद्र राय ने किया प्रेस वार्ता

विभिन्न मुद्दों को लेकर पूर्व सांसद रवींद्र राय ने किया प्रेस वार्ता

विभिन्न मुद्दों को लेकर पूर्व सांसद रवींद्र राय ने किया प्रेस वार्ता

गिरिडीह, मनोज कुमार।

 

गिरिडीह: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कोडरमा सांसद रविंद्र कुमार राय ने मंगलवार को नया परिसदन भवन में विभिन्न मुद्दों पर प्रेस वार्ता किए। इस बाबत सबसे पहले पूर्व सांसद रविंद्र राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि अयोध्या काशी के बाद प्रधानमंत्री ने उज्जैन महाकाल को भी सांस्कृतिक अध्याय से जोड़ने का काम किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उज्जैन महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन कर सांस्कृतिक विरासत में एक नए अध्याय की

शुरुआत करने का काम किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण प्रगति पर है। वहीं काशी में कॉरिडोर का उद्घाटन हो जाने से लोगों का आवागमन ओर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि महाकाल उज्जैन सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत घटना है। दूसरे मुद्दों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज हम सभी भाजपाइयों ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्म जयंती मनाएं। उन्होंने कहा कि लोकनायक स्वर्गीय नारायण जी के आदर्शों के आधार पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि हमें भ्रष्टाचार को खत्म करना है जिसके लिए जन जागरण की जरूरत है। श्री राय ने कहा कि गिरिडीह में मेडिकल और इंजीनियर कॉलेज की अति आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिले के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्य व जिले जाने पड़ते हैं। कहां की गिरिडीह में इन दोनों कॉलेजों के लिए जमीन चिन्हित किया जा चुका है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि दोनों कॉलेजों के निर्माण हेतु निर्णय लिया जाए और इसकी घोषणा जल्द से जल्द किया जाए।

माईका को लेकर रविंद्र राय ने कहा कि माईका गिरिडीह जिला से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अंश है। माईका से संबंधित समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा लाए गए 1932 खतियान का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय स्वागत योग्य है लेकिन अधूरा है। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे कामेश्वर पासवान संजीत सिंह पप्पू सदानंद राम समेत अन्य भाजपाई उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button