Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

विधायक ने चेक डैम निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, कहा किसानों को होगा लाभ। 

विधायक ने चेक डैम निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, कहा किसानों को होगा लाभ। 

 

विधायक ने चेक डैम निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, कहा किसानों को होगा लाभ। 

हजारीबाग/बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के बरकनगांगो पंचायत के छूतहरी कटिया में टिटहिया नाला पर चेक डैम के निर्माण कार्य का माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी ने नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से वार्ता करते हुए विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य के साथ ससमय चैक डैम का निर्माण कार्य पूर्ण करने की बात कही ताकि लोगो को योजना का लाभ मिल सके। मौके पर विधायक ने कहा की इस चेक डैम से इस क्षेत्र के किसानों का पटवन बहुत सुलभ होगा। संबंधित क्षेत्र के किसानों की पटवन हेतु लंबी मांग पूरी हुई है। किसानों के लिए जल संग्रहण और खेती में पानी का संकट एक जटिल सवाल रहा है। चेक डैम निर्माण से उन्हें हौसला मिलेगा। उन्नति की राह खुलेगी।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सरजू यादव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष भोला, रितलाल प्रसाद जी, इंद्रदेव यादव जी, रामदेव यादव जी, संदीप सिंह जी समेत अन्य गणमान्य और स्थानीय ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button