Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

वर्तमान विधायक प्रतिनिधि देवकी राणा की मां सुमित्रा देवी का निधन के बाद शनिवार को शव यात्रा निकाली गई।

वर्तमान विधायक प्रतिनिधि देवकी राणा की मां सुमित्रा देवी का निधन के बाद शनिवार को शव यात्रा निकाली गई।

 

वर्तमान विधायक प्रतिनिधि देवकी राणा की मां सुमित्रा देवी का निधन के बाद शनिवार को शव यात्रा निकाली गई।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 शीतलपुर निवासी स्वास्थ्य विभाग से सेवा निवृत्त और वर्तमान विधायक प्रतिनिधि देवकी राणा की मां सुमित्रा देवी का निधन के बाद शनिवार को शव यात्रा निकाली गई। यात्रा में सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू, कांग्रेस नेता सतीश केडिया, भाजपा नेता सुनील पासवान के अलावे कई गणमान्य लोग व आसपास के लोग शामिल हुए।

ढोल नगाड़े के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। बताया गया कि देवकी राणा की मां भगवती की अनन्य भक्त थी जिसके कारण जिस मंदिर में वह प्रत्येक दिन पूजा करती थी उसी मंदिर से कुछ ही दूरी पर समाधि दे दी गई। बताया गया की मृतिका सुमित्रा देवी कई दिनों से बीमार चल रही थी। उनका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा था।

कुछ दिन पहले ही उन्हें घर लाया गया था। अचानक फिर से तबियत खराब हो जाने से परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। इलाज के क्रम में शुक्रवार की रात उनकी मृत्यु हो गई। सुमित्रा देवी पूर्व में सदर अस्पताल में कार्यरत थी। वह अपने पीछे पति बेटा बेटी पोता पोती समेत भरा हुआ हंसता खेलता परिवार को छोड़ बसी।

Related Articles

Back to top button