र्बला रोड बरमसिया में संचालित साईं परमेशवर हॉस्पिटल में फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए आजसू छात्र संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सदर अस्पताल पहुंचकर सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : कर्बला रोड बरमसिया में संचालित साईं परमेशवर हॉस्पिटल में फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए आजसू छात्र संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सदर अस्पताल पहुंचकर सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा। इसका नेतृत्व गिरिडीह जिला के सचिव अक्षय यादव कर रहे थे।

इस दौरान बताया गया कि साईं परमेशवर हॉस्पिटल के निदेशक फर्जी लाइसेंस हॉस्पिटल सर्टिफिकेट बनाकर कुल 40 छात्र छात्राओं को फर्जी मेडिकल डिग्री दिया है जो अंत्यत ही गंभीर मामला है। पूर्व में भी इस हॉस्पिटल पर फर्जीवाड़ा का आरोप है। यह हॉस्पिटल को फर्जी काम करने के आरोप में बंद करा दिया गया था,
पर यहां के निदेशक ने पुनः इस हॉस्पिटल का चालू किया है। कहा कि सुविधा के नाम पर एक सामान्य हॉस्पिटल के लिए जो होना चाहिए वह इस हॉस्पिटल में नहीं है। यहां के निदेशक ने घर को ही अस्पताल बना दिया है और फर्जी काम लगातार कर रहा है।
इस बाबत अक्षय यादव ने बताया कि इस प्रकार से इस हॉस्पिटल के निदेशक जहां फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट देकर भविष्य को चौपट कर अंधकारमय करने का कार्य कर रहा। CS से यथाशीघ्र साई परमेश्वर हॉस्पिटल पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस मौके पर छात्र नेता कुंदन चंद्रवंशी, चंदन मंडल आदि उपस्थित थे।